1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली एनसीआर में कोहरे के बाद हल्की बारिश, फरवरी के मौसम को लेकर अनुमान जारी

मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में फरवरी माह का पूर्वानुमान जारी किया है। इस बार फरवरी माह में असामान्य बरसात की उम्मीद जताई जा रही है।

2 min read
Google source verification
weather

प्रतीकात्मक फोटो ( स्रोत Gemini)

Weather forecast दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर से मौसम ने करवट की है। रविवार को हल्की बरसात होने की आशंका है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आएगी लेकिन फरवरी माह में ताप मान में बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग ( Indian Meteorological Department ) के अनुसार फरवरी माह में दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में तापमान में हल्की वृद्धि होगी।

शनिवार रात को हुई हल्की बरसात से बदला मौसम

शनिवार रात दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में हल्की बरसात हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बरसात की वजह से अधिकतम तापमान में गिरवाट दर्ज होने का अनुमान जताया है। इस बरसात के बाद अधिकतम तापमान घटकर 17 से 19 सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है। इसी तरह से न्यूनतम तापमान घटकर 10 से 12 डिग्री तक पहुंच जाने की उम्मीद है। इसी के साथ ही मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली एनसीआर के मौसम को लेकर भी अनुमान जारी किया है। जारी अनुमान के अनुसार इस बार फरवरी माह में इन क्षेत्रों में सामान्य से कम बरसात होने की उम्मीद है।

फरवरी माह में सामान्य से कम बरसात

दिल्ली एनसीआर क्षेत्र जैसे हरियाणा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक में इस बार फरवरी माह में सामान्य से कम बरसात होने की उम्मीद है। यह अलग बात है कि यहां कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश होने और 30 से 40 किलोमीटक प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाओं से चलने की उम्मीद है। फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में कई इलाकों में बरसात होने की उम्मीद है। इसके साथ-साथ ओलावृष्टि की भी आशंका जताई जा रही है। यह आशंका फरवरी माह के पहले सप्ताह के लिए है।

पूरे माह ऐसा रहेगा मौसम ( Weather forecast )

अगर पूरे फरवरी माह के मौसम का अनुमान के आधार पर बात की जाए तो फरवरी माह में कुल बरसात सामान्य से कम है। ऐसे में दोपहर और रात के समय ठंड इतनी नहीं रहेगी जितनी फरवरी माह में उम्मीद रहती है। अधिकतम तापमान में गिरावट रहने की उम्मीद है। ऐसे में यही माना जा रहा है कि तीन फरवरी तक हल्की बरसात के बाद पहले सप्ताह में मौसम खराब रहने और पूरे माह में मौसम में सामान्य से कम ठंड रहने की उम्मीद है। सार यह है कि इस बार फरवरी माह में ठंड कम रहेगी और दोपहर के समय भी ठंड कम रहेगी।