3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5 मिनट का सफर 30 मिनट में, बदहाल सड़क और अतिक्रमण से हलकान लोग

लश्कर क्षेत्र: लक्ष्मीगंज चौराहे पर पूरी तरह चरमराई यातायात व्यवस्था

2 min read
Google source verification
ग्वालियर। लश्कर क्षेत्र के लक्ष्मीगंज चौराहे पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। हालात ऐसे हैं कि जो दूरी आमतौर पर 5 मिनट में तय होती थी, वह अब 25 से 30 मिनट में पूरी हो रही है। दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, नौकरीपेशा लोग और मरीज तक परेशान हैं।

लक्ष्मीगंज चौराहा एबी रोड और नई सड़क को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। यहां से हर समय भारी संख्या में वाहन गुजरते हैं। सुबह और शाम के वक्त हालात और भी गंभीर हो जाते हैं। छोटे से चौराहे पर ऑटो, ई-रिक्शा, दोपहिया और चारपहिया वाहन एक-दूसरे में फंसे नजर आते हैं।

अतिक्रमण सबसे बड़ी वजह

स्थानीय लोगों के मुताबिक, जाम की सबसे बड़ी वजह सड़क किनारे अतिक्रमण है। ठेलों की लंबी कतारों और दुकानों के सामने खड़े वाहनों ने सड़क की चौड़ाई आधी से भी कम कर दी है। ऊपर से बेतरतीब पार्किंग ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। कई बार एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों को भी निकलने में भारी मशक्कत करनी पड़ती है।

दिखावटी कार्रवाई, स्थायी समाधान नहीं

लोगों का आरोप है कि कभी-कभार प्रशासन की ओर से दिखावटी कार्रवाई जरूर होती है, लेकिन कुछ ही घंटों में फिर ठेले और वाहन उसी जगह लौट आते हैं। न नियमित निगरानी है और न ही कोई स्थायी समाधान।

लोगों की पीड़ा

हरीश दीवान, रहवासी
“हर दिन जाम से जूझना मजबूरी बन गया है। ऑफिस पहुंचने में आधा घंटा अतिरिक्त लग रहा है। कई बार विवाद की स्थिति बन जाती है, लेकिन शिकायतों का कोई असर नहीं।”

अशोक जैन, रहवासी
“सड़कों की हालत पहले से खराब है। गड्ढों के ऊपर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग ने हालात बदतर कर दिए हैं। ग्राहक आने से कतराते हैं, कारोबार प्रभावित हो रहा है।”

लोगों की मांग

स्थानीय निवासियों की मांग है कि

लक्ष्मीगंज चौराहे से अतिक्रमण स्थायी रूप से हटाया जाए,

सड़क चौड़ीकरण किया जाए,

ट्रैफिक पुलिस की स्थायी तैनाती हो,

और अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई की जाए।

जब तक ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तब तक लक्ष्मीगंज चौराहा लोगों के लिए राहत नहीं, बल्कि रोज़ का सिरदर्द बना रहेगा।