8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिण्ड में मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी, 2.14 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी

एसआईआर के दौरान 18 हजार &41 लोगों ने फॉर्म नंबर छह भरे, जिनमें से 800 को स्वीकार किया गया। 1250 को अस्वीकार किया गया और 1& हजार 611 को अपडेट किया गया। जबकि फॉर्म नंबर सात के कुल आवेदन 2459 प्राप्त हुए, जिनमें से प्रक्रिया में 954 हैं और 25 को स्वीकारकिया जा चुका हे, &60 को अस्वीकार किया गया है।

2 min read
Google source verification

भिंड

image

Vikash Tripathi

Feb 09, 2026

SIR bhind news

भिण्ड. मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में जिले में 2.14 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नामों की प्रविष्टियों में विसंगतियां सामने आने के बाद नोटिस जारी कर जरूरी दस्तावेज मांगे गए। हालांकि नोटिस दो लाख 25 हजार 917 को जारी होने थे।

सर्वाधिक 57 हजार 554 मतदताओं को भिण्ड विधानसभा क्षेत्र में नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज मांगे गए। हालांकि यहां अभी भी 71 नोटिस वितरण को शेष बचे हैं। जो नोटिस जारी हुए उनमें से 52 हजार 969 में सुनवाई का कार्य पूरा हो चुका है। जो लक्ष्य का 92.0& प्रतिशत है। दूसरे स्थान पर मेहगांव में सवा्रथ्धक 48 हजार 697 नोटिस तैयार कर सभी का वितरण कराया जा चुका है, जिनमें से 48 हजार &61 में सुनवाई हो चुकी है, जो लक्ष्य का 99.&1 प्रतिशत हैं। जकि गोहद में &5 हजार 895 नोटिस जारी किए गए और सभी में सुनवाई का कार्य पूरा हो चुका है। लहार में सर्वाधिक 141 नोटिस वितरण होना लंबित है। छह हजार 212 नोटिस में मतदाता तय तारीख को सुनवाई में नहीं पहंचे और एक हजार 725 को सुनवाई का अन्य मौका दिया गया है। इस प्रकार आठ हजार 928 मतदाताओं के मामले में सुनवाई ईआरओ स्तर पर लंबित है। जबकि 1& हजार 467 मतदाताओं के मामले में सुनवाई पूरी होकर सत्यापित किया जा चुका है।

18 हजार से ज्यादा आए फॉर्म नंबर छह

एसआईआर के दौरान 18 हजार &41 लोगों ने फॉर्म नंबर छह भरे, जिनमें से 800 को स्वीकार किया गया। 1250 को अस्वीकार किया गया और 1& हजार 611 को अपडेट किया गया। जबकि फॉर्म नंबर सात के कुल आवेदन 2459 प्राप्त हुए, जिनमें से प्रक्रिया में 954 हैं और 25 को स्वीकारकिया जा चुका हे, &60 को अस्वीकार किया गया है। 1120 में ई-रोल अपडेट किया गया है। इसी प्रकार फॉर्म संख्या आठ के कुल नौ हजार 59& आवेदन मिले। जिसमें ने 176 को प्रक्रिया में नहीं लिया गया। 1909 को प्रक्रिया में लिया गया। 22 स्वीकार कर 1&88 अस्वीकार किए गए। कुल 6098 को अपडेट किया गया।

प्रदेश में 14वां स्थान है जिले का

तीन फरवरी की स्थिति में जिले का प्रदेश में 14वां स्थान था। जिसमें कुल 11 लाख 92 हजार 500 मतदताओं में से 2.14 लाख 644 को नोटिस जारी किए गए। जिनमें से 48 हजार 747 ही डिलीवर हो सके थे और एक लाख 65 हजार 897 पेंङ्क्षडग थे। 12 हजार 761 में ही सुनवाई हो पाई थी। लेकिन कलेक्टर किरोड़ीलाल मीना ने अभियान में गति लाने के निर्देश दिए तो स्थिति में तेजी से सुधार हुआ और आठ फरवरी की स्थिति में 96 प्रतिशत से अधिक का निराकरण हो गया।

फैक्ट फाइल

225917 मतदताओं की प्रविष्टि में विसंगति मिली।
214647 के लिए जारी किए गए नोटिस।
2144&5 को प्राप्त कराए जा चुके हैं नोटिस।
99.90 प्रतिशत नोटिस पहुंचे मतदाताओं तक।
206710 नोटिस में हो चुकी है सुनवाई।
96.&0 प्रतिशत नोटिस पर हो चुकी सुनवाई पूरी।
एसआईआर में नोटिस जनरेट होने और वितरण के साथ सुनवाई की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। लगभग पूरा होने की स्थिति में हैं। टीम निरंतर काम कर रही है।
किरोड़ीलाल मीना, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, भिण्ड।