3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आपकी बातः आम बजट आपकी उम्मीदों पर कितना खरा उतरा है?

पाठकों ने इस पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं दी हैं। प्रस्तुत है पाठकों की चुनिंदा प्रतिक्रियाएं

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Opinion Desk

Feb 03, 2026

प्रत्येक वर्ग को मजबूत करने वाला बजट
केंद्रीय बजट 2026-27 विकास और स्थिरता को संतुलित करने वाला माना जा रहा है, जो मुख्य रूप से बुनियादी ढांचे, रक्षा,कृषि, और MSME क्षेत्र पर केंद्रित है। यह बजट विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिसमें युवाओं और मध्यम वर्ग के लिए सकारात्मक संकेत हैं। यह लंबी अवधि के रणनीतिक लक्ष्यों और विकास को प्राथमिकता देता है। - पूजा दीपू पाटीदार, झालावाड़
नव सुदृढ़ भारत की संकल्पना के लिए प्रभावी कदम
इस बजट में सबसे अहम यह है कि दीर्घकालीन लक्ष्य को रेखांकित करते हुए शिक्षा ,कृषि ,एमएसएमई उद्योग ,स्वास्थ्य आदि में सुधार के बेहतर आयाम स्थापित किए गए हैं। दूसरी वैश्विक असंतुलन होते हुए भी केंद्र सरकार ने आम आदमी पर कोई बोझ नहीं डाला है । यह बजट वैकासिक आर्थिकी संतुलन को प्रदर्शित करता है जिससे आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना साकार होने में मदद मिलेगी । इस बजट में युवाओं के स्किल डेवलपमेंट पर विशेष जोर एवं लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्योगों के भावी उद्यमियों के लिए नई क्रेडिट योजनाएं जैसे प्रभावी कदम नव सुदृढ़ भारत की संकल्पना की और प्रभावी कदम है। - डॉ नयन प्रकाश गांधी ,कोटा राजस्थान
गरीबों के उत्थान की विशेष योजना नहीं
आम बजट 2026 देश की समग्र आर्थिक स्थिति में मजबूती के लिए मील का पत्थर सिद्ध हो सकता है। फिर भी मध्यम वर्गीय लोगों और गरीबों के उत्थान की कोई विशेष योजना नहीं है। रोजमर्रा की चीजों की महंगाई कम करने की आवश्यकता थी। फिर भी सरकार ने घाटे को कम करने, और सकल घरेलू उत्पाद की मजबूती हेतु विशेष प्रयास किए हैं। जो इस सत्र आर्थिक विकास दर को लगभग 7% के आसपास रख सकता हैं। - दिनेश मेघवाल, उदयपुर
आम बजट पूरी तरह खरा नहीं उतरता
इस बजट से शिक्षा, रोजगार और आम आदमी की महंगाई से राहत को लेकर बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन घोषणाएं सीमित रहीं। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में ठोस और क्रांतिकारी बढ़ोतरी नहीं दिखी। युवाओं के लिए रोजगार सृजन और छात्रों के लिए छात्रवृत्ति व फीस राहत पर स्पष्ट रोडमैप का अभाव रहा। महंगाई नियंत्रण और मध्यम वर्ग को सीधी राहत देने के उपाय भी अपेक्षा से कम रहे। - रोहित सोलंकी, नर्मदापुरम