गोवंश छुड़ाए, गोतस्कर घिरे: ग्रामीणों की सतर्कता से एक पकड़ा, दो अंधेरे में फरार…. देखें फोटो गैलेरी …..
खैरथल-तिजारा जिले के खुशखेड़ा थाना क्षेत्र में ग्रामीणों की सतर्कता से गोतस्करी की एक बड़ी कोशिश नाकाम हो गई। ततारपुर गांव में देर रात खेतों से गोवंश ले जाते तीन गोतस्करों को ग्रामीणों ने घेर लिया। दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि एक को पकड़ लिया गया। उधर, गोकशी की बढ़ती घटनाओं को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश भी सामने आया, जिन्होंने पुलिस को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया है।