8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Job Alert: युवाओं के लिए जॉब पाने का ये शानदार मौका, 6 दिनों तक चलेगा रोजगार मेला, तुरंत करें आवेदन

Chhattisgarh Employment Fair 2026: प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 12 से 17 फरवरी तक संभाग स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
युवाओं के लिए जॉब पाने का ये शानदार मौका (photo source- Patrika)

युवाओं के लिए जॉब पाने का ये शानदार मौका (photo source- Patrika)

CG Job Alert: प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संभाग स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। ये रोजगार मेले 12 से 17 फरवरी 2026 तक छत्तीसगढ़ के विभिन्न संभागों में आयोजित होंगे।

CG Job Alert: तय कार्यक्रम के अनुसार होंगे रोजगार मेले

जारी कार्यक्रम के मुताबिक, 12 और 13 फरवरी को बिलासपुर संभाग में रोजगार मेला लगेगा। इसके बाद 14 एवं 15 फरवरी को दुर्ग संभाग में आयोजन किया जाएगा। वहीं 16 और 17 फरवरी को सरगुजा एवं बस्तर संभाग में रोजगार मेले आयोजित होंगे।

योग्य युवाओं को मिलेंगे सीधे रोजगार अवसर

इन रोजगार मेलों में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। कंपनियों के प्रतिनिधि मौके पर ही अभ्यर्थियों से साक्षात्कार लेकर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगे, जिससे युवाओं को सीधे रोजगार पाने का अवसर मिलेगा।

ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा

CG Job Alert: रोजगार मेला में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल या छत्तीसगढ़ रोजगार मोबाइल एप के माध्यम से अपना पंजीयन और आवेदन कर सकते हैं। पंजीकृत उम्मीदवारों को रोजगार मेले के दौरान साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया में शामिल होने की सुविधा मिलेगी।