12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: पत्नी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ साइबर ठग बनकर पूर्व पति को ऑनलाइन ठगा, 9 लाख से से ज्यादा कर दी धोखाधड़ी

CG News: खुद को बैंककर्मी बताते हुए कहा कि आपके नाम से डीबीटी भारत बैंक में कुल 98 लाख 64 हजार की एफडी है, जो परिपक्व हो गई है। इसके नॉमिनी आप हैं।

2 min read
Google source verification
CG News: पत्नी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ साइबर ठग बनकर पूर्व पति को ऑनलाइन ठगा, 9 लाख से से ज्यादा कर दी धोखाधड़ी

CG News: लोगों को साइबर ठग ठगते हैं, लेकिन एक व्यक्ति को उसकी पूर्व पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर ऑनलाइन ठग लिया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने 9 लाख से अधिक की ठगी की। पुलिस के मुताबिक परमजीत के पास अनिरूद्ध चौधरी नामक व्यक्ति ने कॉल किया।

अनिरूद्ध ने खुद को बैंककर्मी बताते हुए कहा कि आपके नाम से डीबीटी भारत बैंक में कुल 98 लाख 64 हजार की एफडी है, जो परिपक्व हो गई है। इसके नॉमिनी आप हैं। यह पूरी राशि आपको देनी है। इस कारण बैंक में आकर पूरी जानकारी दें। अगर बैंक नहीं आ सकते, तो मोबाइल पर ही जानकारी दें। इसके बाद परमजीत ने मोबाइल से ही उसे पूरी जानकारी दे दी।

इसके बाद अनिरूद्ध ने कहा कि आगे की प्रक्रिया के लिए उनकी सहयोगी सरला आर्या उनसे बात करेगी। इसके बाद सरला का कॉल आया। परमजीत से सरला ने पूरी राशि अंतरण करने के लिए प्रोसेस शुल्क जमा करने के लिए कहा। इस पर उसने 16 हजार 600 रुपए जमा किए। इसके बाद 4000 जमा किए। एक सप्ताह बाद फिर कागजी कार्रवाई के नाम पर 4 लाख 21 हजार 485 रुपए जमा कराने कहा गया। यह रकम भी जमा करवा दी। इस तरह अलग-अलग बहाने से परमजीत से कुल 9 लाख 60 हजार रुपए जमा करवाए गए। इस दौरान उन्हें कुछ डीडी भेजा गया। एक सप्ताह बाद रकम आ जाने का आश्वासन दिया।

रकम नहीं आने पर हुआ शक

रकम नहीं आने पर उन्होंने अनिरूद्ध और सरला को कॉल किया, तो उन्होंने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। कई बार फोन लगाने पर भी कॉल रिसीव नहीं करने पर परमजीत ने उनके द्वारा भेजे गए डीडी को बैंक में दिखाया। बैंक वालों ने इसे फर्जी डीडी बताया। इसके बाद पीडि़त को शक हुआ कि उसकी पूर्व पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर उनसे धोखाधड़ी की है। इससे पहले भी परमजीत से लाखों रुपए लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो चुकी है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।