
फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी करने वाले 8 पर केस दर्ज ( प्रतीकात्मक फोटो)
CG News: केसीजी और एमएमएसी जिले के स्कूलों में राज्य शिक्षा आयोग के फर्जी पत्र व नियुक्ति आदेश के आधार पर सरकारी नौकरी कर रहे दोनों जिलों के चार-चार लोगों के खिलाफ खैरागढ़ और मोहला थानों में एफआईआर दर्ज की गई है। जिला शिक्षा अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 120-बी, 420, 467, 468 और 471 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, केसीजी जिले में वर्ष 2022 से आरोपी अजहर सिद्दीकी, फजेंद्र कुमार सिन्हा, टीकमचंद साहू और रजिया अहमद राज्य शिक्षा आयोग के फर्जी पत्र व नियुक्ति आदेश के सहारे जिले के अलग-अलग स्कूलों में सहायक ग्रेड-3 के पद पर कार्यरत थे। इन चारों के खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी ने खैरागढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, एमएमएसी जिले में आरोपी डोलामण मटारी, शादाब उस्मान, आशुतोष कछवाहा और अमीन शेख मोहला-मानपुर जिले के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत थे। इन चारों के खिलाफ मोहला थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
अगस्त 2025 में दो जिलों में फैले फर्जी नियुक्ति नेटवर्क खुलासा हुआ था। इसके बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। जांच के दौरान डीईओ कार्यालय ने जब राज्य शिक्षा आयोग से आदेश पत्र की सत्यता की जानकारी ली तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जिस क्रमांक के आदेश पर नियुक्तियां दिखाई गई थीं, वह क्रमांक आयोग के बैंक ऑफ बड़ौदा, विवेकानंद नगर शाखा को जारी पत्र का निकला। साथ ही आदेश पत्र पर अंकित आयोग के सचिव डॉ. ओपी मिश्रा के हस्ताक्षर भी उपलब्ध आधिकारिक दस्तावेजों से मेल नहीं खा रहे थे।
Updated on:
07 Feb 2026 12:22 pm
Published on:
07 Feb 2026 12:21 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
CG Fraud News: मेडिसिन कंपनी में निवेश के नाम पर 12.50 लाख की ठगी, आरोपी ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

