
भूतेश्वर मंदिर में विराजित भगवान
बीना. महाशिवरात्रि के अवसर पर खुरई में शिव शाही समिति के तत्वावधान में शहर में बाबा भोलेनाथ भव्य शाही महाबारात निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर पिछले दो माह से बड़े स्तर पर समिति द्वारा तैयारियां की जा रही हैं और समिति के सदस्य पूरे उत्साह के साथ व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।
समिति इस वर्ष की महाबारात को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की दिशा में विशेष प्रयास कर रही है। समिति के सौ से अधिक सदस्य विशेष पारंपरिक वेषभूषा में बारात में शामिल होंगे। आयोजन में मथुरा, कटनी, जबलपुर, सागर, बीना सहित अन्य शहरों के कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। बारात में सौ से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल होंगी, जिनमें भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों, प्रसंग देखने केा मिलेंगे।
दस हजार आमंत्रण पत्र बांटे
समिति ने लगभग दस हजार आमंत्रण पत्र वितरित कर श्रद्धालुओं को इस दिव्य आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। बारात भूतेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर गढ़ौला नाका, सागर नाका, नगर पालिका, किला गेट, ललिता शास्त्री स्कूल, झंडा चौक, परसा चौराहा और स्टेशन रोड से होते हुए फिर से मंदिर परिसर में पहुंचेगी। विशेष आकर्षण के रूप में भगवान भोलेनाथ दूल्हे के रूप में बैलगाड़ी पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे। मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है और भगवान शिव-पार्वती विवाह की समस्त पारंपरिक रस्में विधिवत निभाई जाएंगी।
सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। अनुविभागीय पुलिस बल के साथ तीन निरीक्षक, एक उपनिरीक्षक, दो सहायक उपनिरीक्षक, छह प्रधान आरक्षक, दस आरक्षक एवं चार महिला आरक्षकों की अतिरिक्त मांग की गई है। समिति के अनुसार इस वर्ष करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है।
Published on:
13 Feb 2026 11:39 am
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
