4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

गोपालगंज थाना क्षेत्र की गुलाब कॉलोनी में घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कृष्ण कुमार दुबे ने गोपालगंज थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई थीए जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच […]

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Feb 03, 2026

गोपालगंज थाना क्षेत्र की गुलाब कॉलोनी में घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कृष्ण कुमार दुबे ने गोपालगंज थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई थीए जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पुलिस ने पाया कि घटना के दिन आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की थी। जिसके बाद पुलिस ने जित्तू उर्फ जितेन्द्र यादव निवासी बीएमसी के सामने दबिश देकर गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने पाया कि आरोपी आदतन अपराधी है और उसके ऊपर पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस फरार दूसरे आराेपी की तलाश कर रही है।