7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सांसद ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र, योग विभाग की शिफ्टिंग पर तत्काल रोक लगाने की मांग

अन्यत्र स्थानांतरण पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग सागर . डॉ. हरिसिंह गौर विवि में वर्षों पुराने योग विभाग को ओल्ड कंप्यूटर विभाग में शिफ्ट किए जाने के मामले में सांसद लता वानखेड़े ने केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि शिक्षा मंत्रालय देश के सबसे प्राचीन योग शिक्षा […]

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Nitin Sadaphal

Jan 17, 2026

अन्यत्र स्थानांतरण पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग

सागर . डॉ. हरिसिंह गौर विवि में वर्षों पुराने योग विभाग को ओल्ड कंप्यूटर विभाग में शिफ्ट किए जाने के मामले में सांसद लता वानखेड़े ने केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि शिक्षा मंत्रालय देश के सबसे प्राचीन योग शिक्षा विभाग को भवन उपलब्ध कराने के लिए 2015-16 में 12 करोड़ रुपए दिए थे। 2021 में भवन बनाकर महर्षि पतंजलि भवन नामकरण करते हुए योग शिक्षा विभाग को सौंपा गया था। भवन का लोकार्पण केन्द्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय मंत्री परषोत्तमरूपाला के मुख्य आतिथ्य में हुआ था।

विद्यार्थियों में रोष

शासन व जनभावनाओं के अनुरूप निर्मित भवन को निजी महत्वाकांक्षा के चलते स्थानांतरित करने का प्रयास प्रभारी कुलपति प्रो. वायएस ठाकुर द्वारा किया जा रहा है। इस संदर्भ में विभागीय विद्यार्थियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों में रोष व्याप्त है। योग शिक्षा विभाग के अन्यत्र स्थानांतरण पर तत्काल हस्तक्षेप करते हुए इसे यथा स्थान बनाए रखने के निर्देश दिए जाएं। परंपरागत प्राप्त ज्ञान का संरक्षण व संवर्धन डॉ. गौर की पुण्य भूमि पर होकर सर्वे सन्तुनिरामया: की भावना को साकार किया जा सके।