5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरी: पहली बार यहां दौड़ेगी राजस्थान रोडवेज की डीलक्स बस, 50 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

राजस्थान रोडवेज ने ग्रामीण यात्रियों की सुविधा के लिए नई पहल की शुरुआत की है। इसके तहत सवाईमाधोपुर से भगवतगढ़ के बीच पहली बार ग्रामीण डीलक्स बस चलाने की तैयारी है। जिसका सीधा फायदा 20 से अधिक गावों के लोगों को मिलेगा।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Roadways

राजस्थान रोडवेज की बस (फाइल फोटो)

सवाईमाधोपुर। ग्रामीण अंचल में लंबे समय से जिस परिवहन सुविधा का इंतजार किया जा रहा था, वह अब साकार होने जा रही है। गांवों से शहर तक पहुंचने के लिए अब तक लोगों को निजी वाहनों या अनियमित साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ते थे। विद्यार्थियों, महिलाओं और बुजुर्गों को रोजाना सफर में खासा परेशानी उठानी पड़ती थी।

अब राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) ने इस समस्या का स्थायी समाधान निकालते हुए पहली बार ग्रामीण मार्ग पर डीलक्स बस सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली है।

इन गावों से होकर गुजरेगी बस

नई ग्रामीण डीलक्स बस सेवा सवाईमाधोपुर से भगवतगढ़ तक संचालित होगी और मार्ग में लोरवाड़ा, जटवाड़ा कलां, सुनारी, सूरवाल और करमोदा सहित कई गांवों से होकर गुजरेगी। इस सेवा से करीब 20 से अधिक गांव सीधे जुड़ेंगे और लगभग 50 हजार ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। पहली बार इन गांवों के लोगों को समयबद्ध, सुरक्षित और आरामदायक बस सेवा उपलब्ध होगी।

13 फरवरी को खुलेगी निविदा

निगम ने इस सेवा के संचालन के लिए ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की हैं, जो 11 फरवरी शाम 5 बजे तक स्वीकार की जाएंगी। 13 फरवरी को सुबह 11 बजे निगम कार्यालय में खोली जाएंगी। राजस्व साझेदारी मॉडल पर आधारित इस योजना से निगम और निजी संचालकों दोनों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

आरामदायक यात्रा का होगा अनुभव

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है। डीलक्स बसों में बेहतर सीटिंग व्यवस्था, समयबद्ध संचालन और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा, जिससे यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिल सके। वहीं समय और खर्च की बचत के साथ अब ग्रामीणों को शहर पहुंचने के लिए निजी वाहनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

इनका कहना है-

'सवाईमाधोपुर से भगवतगढ़ के बीच पहली बार ग्रामीण डीलक्स बस सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए 11 फरवरी तक ऑनलाइन निविदाएं मांगी गई हैं। -पीयूष जैन, मुख्य प्रबंधक, सवाईमाधोपुर रोडवेज डिपो

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग