1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विचाराधीन एवं सजायाफ्ता बंदियों से किया संवाद

सिवनी. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतीशचंद्र राय ने शुक्रवार को उपजेल लखनादौन का निरीक्षण किया। जेल में निरूद्ध विचाराधीन एवं सजायाफ्ता बंदियों से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने संवाद किया एवं उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। तत्पश्चात बंदियों को नि:शुल्क विधिक सहायता, जमानत संबंधी प्रावधान, लोक अदालत एवं अन्य विधिक सेवाओं की जानकारी […]

less than 1 minute read
Google source verification

सिवनी. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतीशचंद्र राय ने शुक्रवार को उपजेल लखनादौन का निरीक्षण किया। जेल में निरूद्ध विचाराधीन एवं सजायाफ्ता बंदियों से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने संवाद किया एवं उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। तत्पश्चात बंदियों को नि:शुल्क विधिक सहायता, जमानत संबंधी प्रावधान, लोक अदालत एवं अन्य विधिक सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई। जेल में साफ-सफाई, भोजन, चिकित्सा सुविधा, पेयजल, शौचालय, बैरक एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जेल निरीक्षण के दौरान प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश लखनादौन संजीव पालीवाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव रवि नायक, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी विक्रम सिंह डावर सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।