10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटे की हैवानियत, घर खर्च न देने पर कर दी पिता की हत्या

सिवनी. डूंडासिवनी थाना क्षेत्र के बींझावाड़ा में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। एक कलयुगी बेटे ने ममता और मर्यादा को ताक पर रखकर अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की वजह बुजुर्ग पिता एवं बेटे के बीच घर का खर्च था। पुलिस ने […]

less than 1 minute read
Google source verification

आतंकी आरोपी अब्दुल रहमान की मौत (File Photo)

सिवनी. डूंडासिवनी थाना क्षेत्र के बींझावाड़ा में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। एक कलयुगी बेटे ने ममता और मर्यादा को ताक पर रखकर अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की वजह बुजुर्ग पिता एवं बेटे के बीच घर का खर्च था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बींझावाड़ा में सेवानिवृत्त शिक्षक रघुराज बघेल(90) अपने बेटे रवि बघेल(55) के साथ रहते थे। गुरुवार दोपहर बेटे ने घर खर्च को लेकर रघुराज से विवाद किया। हालांकि पारिवारिक विवाद खूनी मोड़ पर खत्म हुआ। बेटे ने अपने ही पिता की लकड़ी से पिटकर लहुलूहान कर दिया। घटना के समय रघुराज फोन पर अपनी बेटी से भी बात कर रहा था। बेटी ने झगड़ा की आवाज सुनी तो तत्काल रिश्तेदारों को फोन कर घर जाने के लिए कहा। घर पहुंचे रिश्तेदारों ने जमीन पर जख्मी हालत में पड़े रघुराज को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने नागपुर रेफर कर दिया। हालांकि रास्ते में ही रघुराज ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

नौकरी छोडकऱ घर पर रह रहा था आरोपी
पुलिस के अनुसार मृतक रघुराज के दो बेटे एवं एक बेटी हैं। बेटी की शादी उन्होंने कुछ वर्ष पहले ही की है। बड़ा बेटा आरोपी रवि कटनी में निजी बैंक में नौकरी करता था। कुछ वर्ष पहले ही विवाद की वजह से उसने नौकरी छोड़ दी और सिवनी में अपने पिता के साथ रह रहा था। रवि की शादी हो चुकी है, लेकिन पत्नी मायके में रहती है। वहीं मृतक का छोटा बेटा सिवनी में ही अलग घर बनाकर रह रहा था।