
फोटो खींचने की बात पर शुरू हुआ था विवाद, पुलिस ने केंद्र प्रभारी व उसके भाई को हिरासत में लिया
शहडोल. जिले के पपौंध थाना क्षेत्र के तिखवा गांव में धान खरीदी केंद्र में केन्द्र प्रभारी ने रॉड मारकर एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार जमोड़ी निवासी अशोक पाल 22 जनवरी को अपने दोस्तों के साथ तिखवा स्थित धान खरीदी केंद्र के पास घूम रहा था। इसी दौरान उसने मोबाइल से कुछ तस्वीरें लीं। इसे लेकर केंद्र प्रभारी ददई शर्मा को संदेह हुआ कि वह खरीदी केंद्र की गतिविधियों की फोटो ले रहा है। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट की आवाज सुनकर अशोक पाल का भाई दिनेश पाल बीच बचाव करने पहुंच गया। वहीं केन्द्र प्रभारी का भाई शशिकांत भी रॉड लेकर विवाद स्थल में पहुंचा और ताबड़ तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। मारपीट में दिनेश पाल के सिर पर गंभीर चोट आने पर वह अचेत हो गया, जिसे परिजनों ने ब्यौहारी अस्पताल में भर्ती करया, जहां उसकी हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने रीवा रेफर किया। वहां भी आराम न मिलने पर जबलपुर रेफर कर दिया गया, जहां आठ दिन चले उपचार के दौरान शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर लगते ही गांव में मातम छा गया। इस घटना का ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया।
पुलिस ने बताया कि युवक की मौत होने की जानकारी मिलने के बाद तत्काल केन्द्र प्रभारी ददई शार्मा व उसके भाई शशिकांत शर्मा को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी विजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि घटना 22 जनवरी की रात की है, जबलपुर में उपचार के दौरान शनिवार को युवक की मौत हो गई, देर रात तक शव गांव पहुंचेगा।
Published on:
01 Feb 2026 11:53 am
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
