10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Success Story: किसानी और मजदूरी कर पिता ने बच्चों को पढ़ाया, अब चार बेटों सरकारी सेवा में चयन, घर में ‘शादी’ जैसा माहौल

सियाकरा गांव के किसान तलकाराम मेघवाल के चार बेटों का सरकारी नौकरियों में चयन हुआ है। इस सफलता से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

less than 1 minute read
Google source verification
Success Story, Rajasthan Success Story, Farmer Success Story, Government Jobs, Government Jobs News, Government Jobs Latest News

ग्रामीणों ने किया स्वागत। फोटो- पत्रिका

तंवरी। छोटे से गांव सियाकरा में मेघवाल परिवार के बच्चों की मेहनत और लगन ने मिसाल कायम की है। गांव निवासी कृषक तलकाराम मेघवाल के एक साथ चार बेटों का सरकारी नौकरियों में अंतिम रूप से चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

गांव के लिए गर्व की बात

परिवार के एक पुत्र का वर्ष 2022 में पहली बार पटवारी पद पर चयन हुआ था। इसके बाद लगभग छह माह पूर्व दूसरे पुत्र का कलेक्टर कार्यालय में बतौर लिपिक चयन हुआ। हाल ही में जारी पटवारी की अंतिम मेरिट में इसी पुत्र और तीसरे पुत्र का एक साथ अंतिम रूप से चयन हो गया।

इस प्रकार परिवार के तीन पुत्र पटवारी और लिपिकीय सेवा में चयनित हुए हैं। चौथे बेटे का सेकेंड ग्रेड शिक्षक के पद पर चयन हुआ है। इस तरह तलकाराम मेघवाल के चारों बेटों का सरकारी सेवा में चयन होना गांव और क्षेत्र के लिए गर्व की बात बन गया है।

मेहनत और लगन का परिणाम

विशेष बात यह है कि सियाकरा जैसे छोटे गांव में, जहां विद्यालय की व्यवस्था केवल पांचवीं कक्षा तक ही है, वहां से निकलकर बच्चों ने यह सफलता हासिल की है। पिता तलकाराम ने खेती और मजदूरी कर अपने बच्चों को सिरोही, उदयपुर और जयपुर जैसे शहरों में पढ़ाई और कोचिंग करवाई।

यह वीडियो भी देखें

उनकी मेहनत और बच्चों की लगन का ही यह परिणाम है। इस उपलब्धि से गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया। घर पर खुशियां ऐसे मनाई गईं मानो कोई शादी हो। ग्रामीणों ने परिवार का स्वागत करते हुए गांव के अन्य युवाओं को भी उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।