
representative picture (patrika)
सिरोही। कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे राजस्थान रोडवेज निगम में कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए अब सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुन: सेवा का अवसर दिया जाएगा। प्रदेश में 250 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
सिरोही आगार में भी करीब आधे पद रिक्त पड़े हैं। ऐसे में सिरोही आगार प्रबंधन ने उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अनुबंध पर नियुक्त करने की अनुमति मांगी है।
अब तक सिरोही आगार में चार आवेदन आ चुके हैं। इस कदम से परिचालक पद पर कर्मचारियों की कमी दूर होगी और संचालन सुचारू रहेगा। अनुभवी सेवानिवृत्त कर्मियों की सेवाओं से रोडवेज को मजबूती मिलेगी और यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।
सेवानिवृत्त परिचालकों को निश्चित पारिश्रमिक के आधार पर मार्ग ड्यूटी पर लगाया जाएगा। उन्हें 18000 रुपए का निश्चित मानदेय दिया जाएगा। नियुक्ति केवल परिचालक के रिक्त पदों पर ही की जाएगी।
प्रारंभ में यह अनुबंध एक वर्ष के लिए होगा। संतोषजनक कार्य पाए जाने पर इसे अगले एक वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकेगा। आवश्यकता होने पर 65 वर्ष की आयु के बाद भी चिकित्सा परीक्षण और कमेटी की अनुशंसा पर प्रबंध निदेशक के आदेश से उन्हें रखा जा सकेगा।
रोडवेज में कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए सेवानिवृत्त कर्मियों को अनुबंध पर परिचालक पद पर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रदेशभर में 250 पदों पर भर्ती निकाली गई है। केवल परिचालक पद पर सेवानिवृत्त कर्मचारी आवेदन कर सकेंगे। न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपए प्रतिमाह निर्धारित किया है। आवेदन संबंधित डिपो में सीधे जमा कराए जा सकते हैं। सिरोही आगार में भी सेवानिवृत कर्मचारियों को अनुबंध पर नियुक्त करने की अनुमति मांगी है। अब तक चार आवेदन प्राप्त हुए हैं।
Updated on:
30 Jan 2026 04:28 pm
Published on:
30 Jan 2026 04:26 pm
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
