4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिछली गहलोत सरकार ने जनता से किए झूठे वादे: जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी

निवाई में जनसभा में मंत्रियों ने भजनलाल सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, सिंचाई, बिजली, विकास कार्यों और कांग्रेस पर झूठे वादों का आरोप लगाया।

2 min read
Google source verification

टोंक

image

Ankit Sai

Feb 01, 2026

एनई3101सीजी-निवाई. कृषि उपज मंडी समिति में आयोजित जनसभा में उपस्थित आमजन।

फाइल फोटो-पत्रिका

टोंक: निवाई. जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार प्रदेशवासियों से झूठे वादे करती रही लेकिन राज्य की भजनलाल शर्मा सरकार ने दो वर्ष के कार्यकाल में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है।

चौधरी ने शनिवार को निवाई कृषि मंडी में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि 99 लाख 562 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचित करने का काम किया है। प्रदेश में किसानों के खेतों का पानी खेत में ही रहे, उसके लिए 35 हजार फार्म पौण्ड बनाए गए है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार अपने संकल्प पत्र को पूरा करने में लगी है।

पहली बार फसल सिंचाई के लिए दिन में बिजली

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रदेश के 2800 गिरदावर सर्किल में राज्य सरकार दस दिवसीय ग्राम उत्थान शिविर लगाकर घर बैठे लोगों को लाभान्वित कर रही है। प्रदेश में पहली बार 22 जिलों में खेत में फसल सिंचाई के लिए दिन में बिजली सप्लाई दी जा रही है, जिससे किसान को अब सर्दी के मौसम में रात में नहीं जागना पड़ रहा। प्रदेश में बिजली कटौती पूरी तरह बंद है।

नगरपरिषद की मांग

विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि भजनलाल सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में निवाई विधानसभा क्षेत्र में 1100 करोड़ रुपए के विकास कार्य हुए है।इसके अतिरिक्त 450 करोड़ रुपए पेयजल योजना के लिए खर्च किए जा रहे है। विधायक ने मुख्यमंत्री से निवाई नगरपालिका को नगर परिषद में क्रमोन्नत करने की मांग की।

ये रहे मौजूद

इस दौरान पूर्व सांसद सुखवीर सिंह जौनापुरिया, भाजपा के जिला प्रभारी जितेंद्र शर्मा, विधायक राजेंद्र गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान, पूर्व विधायक अजीतसिंह मेहता, पूर्व विधायक ग्यारसीलाल परिडवाल, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया, शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा, पूर्व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी मौजूद थे।