10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुमार सानू के साथ अपने बेटे की फोटो देख भड़कीं कुनिका, तान्या मित्तल पर फूटा गुस्सा, बोलीं- मेरे परिवार को घसीटा तो…

Kunicka Sadanand Angry On Tanya Mittal: कुनिका सदानंद हाल ही में कुमार सानू के साथ अपने बेटे की एआई तस्वीर को देखने के बाद काफी भड़क गई हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Kunicka Sadanand Angry On Tanya Mittal

Kunicka Sadanand Angry On Tanya Mittal (सोर्स- एक्स)

Kunicka Sadanand Angry On Tanya Mittal: सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' को खत्म हुए भले ही काफी वक्त हो चुका हो, लेकिन शो से जुड़े विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बार मामला शो की कंटेस्टेंट और जानी-मानी अभिनेत्री कुनिका सदानंद से जुड़ा है, जो सोशल मीडिया पर हुए एक निजी हमले के बाद बेहद नाराज़ नजर आ रही हैं। विवाद की वजह कोई प्रोफेशनल बयान नहीं, बल्कि उनके बेटे और दिग्गज गायक कुमार सानू को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी है।

सोशल मीडिया पोस्ट से भड़का विवाद (Kunicka Sadanand Angry On Tanya Mittal)

पूरा मामला तब गरमाया जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक यूजर ने एआई तकनीक से बनाई गई एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में कुनिका के बेटे अयान और मशहूर सिंगर कुमार सानू की तुलना करते हुए उनके हाव-भाव और चेहरे के फीचर्स को लेकर तंज कसा गया। पोस्ट के साथ एक विवादित कैप्शन भी लिखा गया, जिसमें पुराने बयान और निजी रिश्तों का हवाला दिया गया। इस पोस्ट ने न सिर्फ कुनिका को आहत किया, बल्कि उनके परिवार को भी बेवजह विवाद में घसीट लिया।

कुनिका का फूटा गुस्सा

इस पूरे मामले पर कुनिका सदानंद ने बेहद सख्त रुख अपनाया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनके परिवार और एक सम्मानित कलाकार को इस तरह घसीटना बर्दाश्त के बाहर है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अब यह मामला सीमा पार कर चुका है और वो ऐसे लोगों को यूं ही नहीं छोड़ेंगी। उन्होंने ये भी इशारा किया कि जिन लोगों के नाम इस विवाद में लिए जा रहे हैं, उनके पास कानूनी अधिकार और ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ हैं। हालांकि बाद में उनका पोस्ट डिलीट कर दिया गया, लेकिन संदेश साफ था।

तान्या मित्तल और फैंस पर उठाए सवाल

कुनिका ने इस विवाद के पीछे छिपी मानसिकता पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने तान्या मित्तल और उनके समर्थकों को टैग करते हुए पूछा कि क्या किसी की लोकप्रियता का पैमाना दूसरों के परिवार पर कीचड़ उछालना है? एक्ट्रेस ने लिखा कि क्या वाकई इस तरह की बातें लोगों को खुशी देती हैं। उनके इस सवाल के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

सोशल मीडिया पर बंटी राय

कुनिका के स्टैंड के बाद कई यूजर्स उनके समर्थन में सामने आए। लोगों का कहना है कि किसी भी हाल में किसी सेलिब्रिटी के बच्चों को विवाद में लाना बेहद शर्मनाक है। वहीं कुछ लोग इस पूरे मामले को फैन वॉर का नतीजा बता रहे हैं। हालांकि कुनिका के तेवर देखकर यह साफ हो गया है कि मामला सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहेगा।

कुनिका का बॉलीवुड करियर

कुनिका सदानंद ने अपने करियर की शुरुआत 1988 में हॉरर फिल्म कब्रिस्तान से की थी। इसके बाद उन्होंने बेटा, गुमराह और खिलाड़ी जैसी फिल्मों में निगेटिव और कॉमिक किरदार निभाकर दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। हाल ही में बिग बॉस 19 में उनके बेबाक और निडर अंदाज को दर्शकों ने खूब सराहा था।