3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सनसनी: घर में घुसकर महिला शिक्षामित्र की गोली मारकर हत्या, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Unnao Shikshamitra Murder: उन्नाव में महिला शिक्षामित्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय वह घर में सो रही थी। मृतक पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। खुलासे के लिए एसपी ने टीमें बनाई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Murder News

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (फोटो- पत्रिका ग्राफिक्स)

Unnao Female Shikshamitra Murder: उन्नाव में महिला शिक्षामित्र को गोली मार दी गई। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने के पहले ही हत्यारे फरार हो चुके थे। परिजन भी मौके पर पहुंचे। गोली लगने के साथ ही महिला शिक्षामित्र की मौत हो चुकी थी। घटना के समय घर में पूरा परिवार सो रहा था। हत्या की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। जल्दी आरोपी की गिरफ्तारी होगी। घटना असोहा थाना क्षेत्र का है।

घर के अंदर घुसकर मारी गोली

उत्तर प्रदेश के असोहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोकुलपुर गांव में बीती रात श्रीकांति पत्नी ओंकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। श्रीकांति गोकुलपुर प्राथमिक विद्यालय में पिछले 14 सालों से शिक्षामित्र थी।‌ परिवार में ओमकार, बेटा रौनक (15), बेटी रिया (13) हैं। घटना के समय बेटी दूसरे कमरे में सो रही थी। बताया जाता है कि अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए, लेकिन तब तक हत्यारा मौके से फरार हो चुका था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची असोहा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ‌