Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

भिलाई

Watch video.. बीज बम तैयार, ग्रीन टाउनशिप की दिशा में महिलाओं की पहल

ग्रीन टाउनशिप भिलाई Bhilai की दिशा में महिलाओं ने कदम बढ़ाया है। महिलाओं के समूह ने भिलाई शहर को पेड़ों से हरा भरा रखने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए इस समूह ने अलग-अलग पेड़ों के बीजों को मिलाकर गोला तैयार किया है। इसका नाम बीज बम दिया है। वे लोगों में बीज बम बांट रहे हैं और खुद भी बीज बम को बड़े नालों व पोखर में फेंक रहे हैं। इस तरह से एक साथ कई पौधों को रोपा जा सकता है।

Women’s groups महिलाओं के समूह ने अब तक 3000 से अधिक Seed bombs बीज बम तैयार किया है। इसे वे भिलाई टाउनशिप के सेंट्रल एवेंन्यू और फॉरेस्ट एवेन्यू के बड़े नाला में खुद फैक रहे हैं। वे इस बारिश में अधिक से अधिक बीज बम तैयार करना चाहते हैं। समूह ने बड़ी संख्या में बीज बम लोगों को बांटा है, ताकि शहर में अधिक से अधिक पेड़ों को रोपा जा सके। हरियाली Greenery के लिए महिलाओं के इस प्रयास को अहम माना जा रहा है। बारिश के दौरान होने वाले हवा तूफान से भिलाई में बहुत से पेड़ गिर जाते हैं, यह उसका विकल्प है।

हजारों पेड़ उखड़ जाते हैं हवा तूफान से

महिला समूह के सदस्यों ने बताया कि टाउनशिप, भिलाई में पेड़ों की कमी नहीं है। वहीं हर साल हवा तूफान से हजारों पेड़ उखड़ जाते हैं। वहीं कई पेड़ गिर जाते हैं। इसके अलावा चोरी छुपे बड़ी संख्या में पेड़ों को जलाने के लिए लोग काटकर ले जाते हैं। इसकी पूर्ति करने के लिए यह बड़ा अभियान चलाया जा रहा है।

अंकुरित होकर पौधे में होता है तब्दील

बीज बम में अमलतास, गुलमोहर, नीम, जामुल, सीताफल, इमली जैसे पेड़ों के बीजों को शामिल किया गया है। वहीं आम के बीज को भी अलग से दिया जा रहा है। जब इनको बारिश में फेंका जाता है, तब यह पानी पडऩे की वजह से अंकुरित होकर पौधे में तब्दील हो जाता है।

पहला महिला ग्रुप जो तैयार कर रहा बीज बम

सुकृति सोशल एंड वेलफेयर सोसाइटी, भिलाई की पदाधिकारी विजिया निर्मला, तारणी साहू, अल्का तारे, शशि रेखा, रानी व फरीदा बेगम ने बताया कि यह पहला महिला ग्रुप है, जो बीज बम तैयार किया है। इस बम को बांट रहे हैं और उसे खुद ग्रूप की महिला सदस्य जगह-जगह फेंक रही हैं। https://www.patrika.com/exclusive/watch-video-bhilai-corporation-cleanliness-investigation-suspicion-of-scam-worth-crores-18878271