Leopard Cub Rescue: धमतरी जिले के सिहावा नगरी जंगल इलाके में खेतों में तेंदुए का एक बच्चा देखा गया, जिससे हड़कंप मच गया। करीब 5-6 महीने का यह बच्चा जंगल से भटककर बिरगुडी फॉरेस्ट रेंज के छिपली पारा गांव के रेवेन्यू एरिया में पहुंच गया था।
सूचना मिलने पर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित पकड़ लिया। शुरुआती जांच के बाद उसे नगरी वेटेरिनरी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नॉर्मल पाई गई। बाद में बेहतर मॉनिटरिंग के लिए बच्चे को नया रायपुर के जंगल सफारी भेज दिया गया।
Video By Bhupendra Patwa