Rajasthan Budget Session 2026 : राजस्थान विधानसभा Rajasthan Vidhan Sabha का बजट सत्र 28 जनवरी को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू होगी। दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी और सदन की कार्यवाही गुरुवार तक स्थगित कर दी जाएगी। 29 जनवरी से राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस शुरू होगी। 31 जनवरी और 1 फरवरी को अवकाश रहेगा। अभिभाषण पर बहस पर 3 फरवरी को सरकार का जवाब आने की संभावना है। इसके बाद एक सप्ताह का ब्रेक देकर 11 फरवरी तक कार्यवाही स्थगित की जा सकती है। इससे पहले मंगलवार को विधानसभाध्यक्ष ने सर्वदलीय बैठक All Party Meeting बुलाई। बैठक में मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दोनों की नहीं पहुंचे। जिसे लेकर दोनों की दलों के नेताओं ने वार-पलटवार किए। संसदीय कार्य मंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने क्या कहा देखिए ये VIDEO