7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में मौसम का मिजाज सर्द, आज सवेरे शहर में छाया हल्के से भारी कोहरा

– तेज सर्दी के चलते राजधानी में ठिठुरन बढ़ी – सर्दी से बचने के लिए लोग ले रहे अलाव का सहारा जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में इन दिनों सर्दी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। आज सवेरे भी राजधानी जयपुर में कोहरा छाया रहा। गलन से ठिठुरन बढ़ गई। लोगों की सुबह आज देर […]

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jan 28, 2026

– तेज सर्दी के चलते राजधानी में ठिठुरन बढ़ी

– सर्दी से बचने के लिए लोग ले रहे अलाव का सहारा

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में इन दिनों सर्दी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। आज सवेरे भी राजधानी जयपुर में कोहरा छाया रहा। गलन से ठिठुरन बढ़ गई। लोगों की सुबह आज देर से हुई व सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में अभी सर्दी का जोर बना रहेगा। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आज प्रदेश के पूर्वी अंचल, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, मेवाड़ अंचल, रेगिस्तानी जिलों और सरहदी जिलों में सर्दी के तेवर तीखे रहे। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं हाड़ाैती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौ‌ड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं प​श्चिमी रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है। आज प्रदेश में सीकर और श्रीगंगानगर जिले सबसे ठंडे रहे। मौसम विभाग के अनुसार, अभी प्रदेश में सर्दी के तेवर तीखे रहेंगे। आगामी दिनों में मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़