5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : गुलाबी नगर में सुबह-शाम गलन, दिन में धूप के तेवर होने लगे तेज

राजधानी जयपुर में आज सवेरे तेज धूप निकली। इससे लोगों ने बीते दिनों पड़ रही तेज सर्दी से राहत पाई। वहीं अभी भी रात का तापमान ​िस्थत रहने से सुबह-शाम गलनभरी सर्दी परेशान कर रही है। आगामी दिनों में मौसम में उलटफेर जारी रहने की संभावना है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Feb 05, 2026

– मौसम विभाग ने कहा, मौसम में उलटफेर जारी रहेगा

जयपुर। राजधानी जयपुर में आज सवेरे तेज धूप निकली। इससे लोगों ने बीते दिनों पड़ रही तेज सर्दी से राहत पाई। वहीं अभी भी रात का तापमान ​िस्थत रहने से सुबह-शाम गलनभरी सर्दी परेशान कर रही है। आगामी दिनों में मौसम में उलटफेर जारी रहने की संभावना है। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। आज प्रदेश के पूर्वी संभाग, ढूंढाड़ अंचल, मेवाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, रेगिस्तानी जिलों और सरहदी जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो ​दिन में अ​धिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं प​श्चिमी रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 12​ डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में मौसम साफ रहेगा। इसके असर से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।