Rajasthan weather update 26-27 जनवरी को राजस्थान में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। IMD ने सोमवार 26 जनवरी से सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के उत्तरी हिस्से में बारिश होने की संभावना जताई है। आगामी 24 घंटों में प्रदेश के शेखावाटी क्षेत्र और उत्तर पश्चिमी भागों में शीतलहर चलने की भी संभावना है। 26-27 जनवरी को मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर 26 से ज्यादा 27 जनवरी को रहने की संभावना है। इस दौरान बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा,अजमेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और बारिश का अलर्ट है। वहीं रविवार को राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान कहीं अति शीत दिन तो कहीं कहीं शीत लहर का व्यापक असर रहा। प्रदेश में नागौर का न्यूनतम तापमान माइनस 1.3, फतेहपुर माइनस 0.7, पाली 1.0, लूणकरनसर 1.3, दौसा 1.7, सीकर 1.8, झुंझुनूं 2.3, पिलानी और चूरू 2.6, माउंट आबू 2.9, करौली और बीकानेर 3, वनस्थली 3.1, बीते 24 घंटे में उत्तरी हवा के असर से न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं अधिकतम तापमान में 3 से 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।