Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : गुलाबी नगर में सर्दी के तेवर हो रहे तीखे, दिख रहा धुंध का असर

राजधानी जयपुर में अब सर्दी अपनी रंगत दिखा रही है। आज सवेरे न्यूनतम तापमान में गिरावट से रात में सर्दी के तेवर तीखे रहे। वहीं दिन के तापमान में भी ​गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे आगामी दिनों में सर्दी का असर तेज होगा।

जयपुर

Dec 16, 2025

– मौसम विभाग ने कहा, आगामी दिनों में तापमान में ​गिरावट से बढ़ेगा सर्दी का जोर

जयपुर। राजधानी जयपुर में अब सर्दी अपनी रंगत दिखा रही है। आज सवेरे न्यूनतम तापमान में गिरावट से रात में सर्दी के तेवर तीखे रहे। वहीं दिन के तापमान में भी ​गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे आगामी दिनों में सर्दी का असर तेज होगा। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के पूर्वी संभाग, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी क्षेत्र, रेगिस्तानी जिलों और सरहदी जिलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसकी वजह से इन जिलों में सर्दी का असर और तेज हुआ। साथ ही कोहरा भी छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​​धिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतमतामपान 25 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगागनर जिले में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया रहा। दृश्यता कम रहने से सड़कों पर वाहन रेंग-रेंग कर चले।