5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Weather Update Today : 27 को ओले, 31 जनवरी और 1 फरवरी को बारिश, शीतलहर और कोहरा भी IMD Alert

Weather Update Today : 27 को ओले, 31 जनवरी और 1 फरवरी को बारिश, शीतलहर और कोहरा भी IMD Alert

Google source verification

Weather Update Today मौसम विभाग ने 27 जनवरी को राजस्थान में कहीं-कहीं ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में आगे तेजी से बदलाल देखने को मिलेंगे। उन्होंने बताया कि 27 जनवरी को प्रदेश में कई स्थानों पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और बारिश की भी संभावना है। इस दौरान राज्य के बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। आइएमडी के मुताबिक बादल छाए रहने से फिलहाल शीतलहर में कुछ राहत मिल सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री बढ़ोत्तरी की संभावना है। 28 जनवरी से फिर उत्तरी हवा प्रभावी होगी जिससे 2 से 4 डिग्री तापमान बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार 30,31 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। वहीं 31 जनवरी और 1 फरवरी को राजस्थान के उत्तरी, पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में मावठ होगी। फरवरी के पहले सप्ताह में भी और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों में ओलावृष्टि, शीतलहर, शीत दिवस और घना कोहरा भी प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में छाया रह सकता है।