जोधपुर (Jodhpur News)के पाल गांव स्थित आश्रम में साध्वी प्रेम बाईसा (Prem Baisa)की संदिग्ध मौत को 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।मौत से पहले लगाए गए इंजेक्शन, जहर की आशंका और धमकी जैसे (Prem Baisa Death Mystry)एंगल पर जांच जारी है, 40 से अधिक लोग रडार पर हैं।एफएसएल (FSL Report)रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा, जरूरत पड़ी तो पुलिस नारको टेस्ट(Narko Test) भी करा सकती है।