5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

संत सेवालाल महाराज की जयंती पर हो अवकाश, मिले बंजारा समाज को आरक्षण

-बंजारा समाज ने रैली निकालकर सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Feb 04, 2026

बंजारा समाज द्वारा मंगलवार को अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा गया। समाजजनों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में मांग की है कि पूरे देशभर में फैले बंजारा समाज को एक मानते हुए आरक्षण का लाभ दिया जाए। साथ ही समाज के आराध्य संत सेवालाल महाराज की जयंती 15 फरवरी पर मप्र सरकार द्वारा अवकाश घोषित किया जाएगा।

मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे बंजारा समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष नेमिचंद पंवार ने बताया कि तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश में बंजारा समाज को मिले आरक्षण का लाभ मप्र में भी दिया जाए। मप्र में विमुक्त घुमक्कड़ अर्धघुमक्कड़ अभिकरण आयोग गठन कर विमुक्त जाति से स्वतंत्र प्रभार का कैबिनेट मंत्री बनाया जाए। संत सेवालाल की जयंती शासन स्तर पर मनाई जाए और शासकीय अवकाश घोषित किया जाए। मप्र में बंजारा समाज के मंजरे टोले, टांडों को राजस्व गांव घोषित किया जाए। बंजारा समाज को आंवटित विमुक्त जाति प्रमाण पत्र का पूर्ण अधिकार दिया जाकर सभी योजनाओं का लाभ दिया जाए।