5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

गणतंत्र दिवस- 2026 : देशभक्ति तरानों के बीच धूमधाम से मनाया गयाराष्ट्रीय जश्न

गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय जश्न के रूप में धूमधाम से मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री विजय शाह ने स्टेडियम ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में झंडा वंदन किया।

Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Jan 26, 2026

गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय जश्न के रूप में धूमधाम से मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री विजय शाह ने स्टेडियम ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में झंडा वंदन किया।

मंत्री ने ली परेड की सलामी

मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन कर परेड की सलामी ली। मंत्री डॉ. शाह ने इस दौरान रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़े और लोकतंत्र सेनानियों का शॉल व श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया।

स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम

कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। विभिन्न विभागों द्वारा अपनी अपनी योजनाओं पर केन्द्रित झांकियों का प्रदर्शन भी इस अवसर पर किया गया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्यों के लिए अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

झांकी में इन्हें मिला पुरस्कार

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार जनजातीय कार्य विभाग की झांकी को मिला, जबकि द्वितीय पुरस्कार कृषि विभाग तथा तृतीय पुरस्कार जिला पंचायत की झांकी को दिया गया।

ट्राइबल सांस्कृतिक कार्यक्रम में अव्वल

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जनजातीय कार्य विभाग के स्कूलों व छात्रावासों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रथम पुरस्कार, सोफिया कॉन्वेंट के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों को द्वितीय पुरस्कार, तथा सुंदरबाई गुप्ता कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रस्तुति को तृतीय पुरस्कार दिया गया।

परेड में सीनियर वर्ग प्रथम पुरस्कार

परेड में सीनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार एसएन कॉलेज की रेडक्रॉस प्लाटून को दिया गया, जबकि द्वितीय पुरस्कार विशेष सशस्त्र बल की प्लाटून को तथा तृतीय पुरस्कार जिला पुलिस बल की महिला प्लाटून को दिया गया।

जूनियर वर्ग में प्लाटून को प्रथम

जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार अरविंद कुमार नितिन कुमार स्कूल की एनसीसी प्लाटून को, द्वितीय पुरस्कार महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की रेडक्रॉस प्लाटून को तथा तृतीय पुरस्कार उत्कृष्ट विद्यालय खंडवा की जूनियर रेडक्रॉस प्लाटून को दिया गया।