7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

नया हेड नहीं बनने से अटका आउट सोर्स कर्मचारियों का वेतन

मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के आउट सोर्स कर्मचारी तीन माह से वेतन नहीं मिलने से परेशान हैं। कर्मचारियें ने मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर से वेतन दिलाने की गुहार लगाई। कलेक्टर ने तीन से चार दिन में समस्या का हल करने की आश्वासन दि या है। कर्मचारियों को बताया गया की नया हेड नहीं बनने से यह समस्या बनी हैं।

Google source verification

मंगलवार को बड़ी संख्या में कॉलेज के आउट सोर्स कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। आउट सोर्स कर्मचारी स्मिता सैनी ने बताया कि हमें तीन माह से की सैलेरी नहीं हुई है। आज जनसुनवाई में शिकायत करने आए थे। कलेक्टर को आवेदन दिया हैं। उन्होंने तीन से चार दिन में समस्या का हल करने का आश्वासन दिया है।

कर्मचारी राहुल दमाड़े का कहना है कि तीन माह से वेतन नहीं मिल रहा है। इस संबंध में कलेक्टर को अवगत कराया है। अब हमें बताया गया है कि हेड नहीं बनने के कारण वेतन नहीं मिल पा रहा है। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज से एकाउंट को बुलवाकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों को समस्या का हल करने का आश्वासन दिया।

मेडिकल कॉलेज के एकाउंटेंट अनिल गुप्ता ने बताया कि वेतन इसलिए नहीं दे पा रहे हैं कि हमें शासन द्वारा मना कर दिया गया है। कहा है कि पुराने हेड से जो वेतन दे रहे थे वह अभी नहीं देना है। अब हम नए हेड की व्यवस्था कर रहे हैं, जब तक नया हेड नहीं बन जाता वेतन नहीं दे सकते। एजाइल कंपनी ने 115 लोगों को रखा गया है। चार से पांच दिन में वेतन मिलने संभावना हैं। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा भी प्रयास किया जा रहा है।