7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

No video available

एफआइआर के बाद गरमाया सिहाड़ा गांव का माहौल, सरपंच व पुत्र के खिलाफ मुस्लिम समाज ने खोला मोर्चा

ग्राम पंचायत सिहाड़ा में इन दिनों माहौल गरमाया हुआ है। रामेश्वर चौकी में मुस्लिम समाज के एक व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने पर समाज के लोगों ने सरपंच और उनके पुत्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने मोघट थाने पहुंचकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर दोनों के विरुद्ध कड़े कदम नहीं उठाए जाते तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Google source verification

सोमवार को मोघट थाने में सिहाड़ा गांव के लोगों को जमावड़ा रहा। लोगों ने यहां थाने के सामने प्रदर्शन किया, जिसमें महिलाएं भी शामिल रही। भारी भीड़ की वजह से लालचौकी मार्ग पर जाम लग गया। इस बीच कोतवाली से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को सड़क से हटाया। इस दौरान लोगों ने सरपंच पुत्र हेमंत चौहान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की जानकारी लगते ही हेडक्वार्टर डीएसपी अनिल चौहान भी मोघट थाने पहुंचे। करीब आधे घंटे तक लोगों ने प्रदर्शन किया।

शहर काजी सय्यैद निसार अली के साथ लोगों ने कलेक्ट्रेट में रैली निकाली। इस दौरान सभी ने सरपंच व सरपंच पुत्र के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद यहां एडीएम केआर बड़ोले को शहर काजी ने ज्ञापन दिया। शहर काजी ने बताया कि ग्राम सिहाड़ा में सरपंच व उनका प्रतिनिधी गांव में सांप्रदायिक माहौल पैदा कर रहा है। गांव में दोनों समुदायों को लड़ाने का काम किया जा रहा है। उस सरपंच प्रतिनिधि को ऐसे कुछ जनप्रतिनिधी जो शहर के हैं उसे बढ़ावा दे रहे हैं, जो खुद चाहते हैं कि गांव में दोनों समाज के लोग आपस में भाईचारे के साथ न रहे। गांव के माहौल को खराब किया जा रहा है। इसके खिलाफ मुस्लिम समाज ने ज्ञापन दिया है। इसके बाद भी अगर सरपंच और सरपंच प्रतिनिधि के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

मुस्लिम समाज धार्मिक कार्य कर सकता हैं

शहर काजी का कहना है कि पीर बाबा चौक जो सिहाड़ा में है उसका ट्रिब्यूनल में केस चल रहा है। जिसको लेकर हाल में एक निर्णय आया है कि यहां पर मुस्लिम समाज धार्मिक कार्य कर सकता हैं। इसके बावजूद सिहाडा को जो सरपंच प्रतिनिधि है वह गांव में आकर लोगों को गालियां देता है। जान से मारने की धमकी देता है।

यह शिकायत बनी विवाद की वजह

ग्राम पंचायत सिहाड़ा की सरपंच कोकिला चौहान ने रामेश्वर चौकी में शकील खान की शिकायत की है। आरोप है कि पंचायत अंतर्गत शिवाजी चौक और दरगाह पर पंचायत की अनुमति के बिना आयोजन किया। बोलने पर सरपंच और सचिव को जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी शकील पर प्रकरण दर्ज किया था।