7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

बाइक से शराब परिवहन करते हुए युवक गिरफ्तार, 60 लीटर शराब जब्त

जिले में अवैध रूप से शराब बनाने व बेचने वालों पर आबकारी विभाग द्वारा अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के तहत एक युवक से 60 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जब्त की गई।

Google source verification

सोमवार रात में मुखबीर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। रात में एसआइ अंकित सोलंकी ने स्टाफ के साथ मिलकर ग्राम कोरगला के पास घेराबंदी कर बाइक से जा रहे आरोपी जितेंद्र पिता जीवन निवासी कोरगला को रोका। मौके पर तलाशी लेने पर उसके पास कच्ची शराब मिली है। वह प्लास्टिक केन में शराब भरकर बेचने के लिए लेकर जा रहा था। सहायक जिला आबकारी अधिकारी सीएस मीणा ने बताया कि आरोपी जितेंद्र से 60 लीटर शराब जब्त की है। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।