17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

सिटी पार्क के पास तीन बीघा पर बुलडोजर: अवैध कब्जे ध्वस्त, ठोस अपशिष्ट परियोजना का रास्ता साफ

नागौर शहर में सार्वजनिक भूमि पर जमे वर्षों पुराने अवैध कब्जों पर सोमवार को आखिरकार बुलडोजर चल गया। दुलाया के पास सिटी पार्क से सटे नगरपरिषद की लगभग तीन बीघा भूमि पर की गई कार्रवाई ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी। यह भूखंड ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए प्रस्तावित मैकेनिकल ट्रांसफर स्टेशन (एमटीएस) के […]

Google source verification

नागौर शहर में सार्वजनिक भूमि पर जमे वर्षों पुराने अवैध कब्जों पर सोमवार को आखिरकार बुलडोजर चल गया। दुलाया के पास सिटी पार्क से सटे नगरपरिषद की लगभग तीन बीघा भूमि पर की गई कार्रवाई ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी। यह भूखंड ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए प्रस्तावित मैकेनिकल ट्रांसफर स्टेशन (एमटीएस) के निर्माण के लिए आरक्षित है। परियोजना की रूपरेखा सामने आते ही खुलासा हुआ कि जमीन पर कच्चे-पक्के निर्माण कर एक दर्जन से अधिक अवैध ढांचे खड़े कर दिए गए थे।

क्षेत्र में अपराह्न में नगरपरिषद का दस्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा। प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों ने कार्रवाई शुरू की। करीब डेढ़ घंटे तक चली मुहिम में सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। दो जेसीबी लगातार चलती रहीं और लगभग पांच ट्राली मलबा हटाया गया। कार्रवाई पूरी होने तक पूरा भूखंड साफ कर दिया गया। जिससे प्रस्तावित परियोजना के लिए जमीन उपलब्ध हो गई।