4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिवनी

गांव के मंदिर में जाकर बैठे बाघ के दो बच्चे, सात घंटे चला रेस्क्यू

सिवनी. कुरई थाना क्षेत्र के चीखलापानी गांव में स्थित मंदिर में बाघ के दो बच्चे(शावक) सोमवार रात जाकर बैठ गए। ग्राम में सूचना फैलने पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। रात 8 बजे वन विभाग को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने बाघ के शावकों का रेस्क्यू […]

Google source verification


सिवनी. कुरई थाना क्षेत्र के चीखलापानी गांव में स्थित मंदिर में बाघ के दो बच्चे(शावक) सोमवार रात जाकर बैठ गए। ग्राम में सूचना फैलने पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। रात 8 बजे वन विभाग को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने बाघ के शावकों का रेस्क्यू किया। सुबह 3 बजे दोनों बाघों को एक-एक पिंजरे में कैद किया गया। इसके बाद खवासा में डॉक्टरों की जांच के बाद दोनों बाघों को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के जंगल में छोड़ दिया गया। एसडीओ योगेश पटेल ने बताया कि जंगल में कैमरे लगाए जा रहे हैं। अगर शावकों की मां उन्हें खोजने आती है तो फिर दोनों शावकों को फिर से पेंच टाइगर रिजर्व क्षेत्र के जंगल में लाकर छोड़ दिया जाएगा।