3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में बड़ी लूट, 45 तोला सोना-चांदी और 8 लाख नकद लेकर फरार बदमाश

mp news: छत के रास्ते से घर में दाखिल हुए चार बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाया और लाखों की लूट कर फरार हो गए।

2 min read
Google source verification
vidisha

major robbery Thieves fled 45 tolas of gold and silver and 8 lakh cash

mp news: मध्यप्रदेश में बेखौफ बदमाशों ने एक और बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मामला विदिशा जिले के गंजबासौदा के रायखेड़ी गांव का है जहां परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने लाखों रूपये की लूट की वारदात की है। बताया गया है कि बदमाश छत के रास्ते से घर में दाखिल हुए और फिर परिवार के सदस्यों को घर के एक कमरे में बंधक बना लिया और घर से जेवरात और नकदी समेटकर फरार हो गए। किसी तरह परिवार के सदस्यों ने खुद को छुड़ाया और फिर पुलिस को सूचना दी।

45 तोला सोना-चांदी के जेवरात और 8 लाख नकद की लूट

वारदात शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे की है। रायखेड़ी गांव में रहने वाले बृज बिहारी कुर्मी का परिवार घर में सोया हुआ था। इसी दौरान कुछ आहट सुनकर बृज बिहारी कुर्मी की नींद खुली, वो कमरे से बाहर निकले तो बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद उनकी पत्नी और बेटे सत्यम कुर्मी को भी बदमाशों ने बंधक बनाया और सभी को एक कमरे में कैद कर दिया। बृज बिहारी कुर्मी के मुताबिक बदमाश घर से 45 तोला सोना-चांदी के जेवरात और 8 लाख रुपये नकद लूट ले गए हैं।

पत्नी के हाथ खुले तो आजाद हुआ परिवार

जेवरात व नकदी समेटने के बाद बदमाश घर से फरार हो गए। इधर कमरे में बंद बृज बिहारी की पत्नी ने मशक्कत के बाद किसी तरह अपने हाथ खोले और फिर पति व बेटे को आजाद किया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पड़ोसियों व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद त्योंदा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी घर की जांच की है जिससे बदमाशों का सुराग मिल सके। पीड़ित बृज बिहारी कुर्मी ने बताया है कि बदमाशों की संख्या चार थी और उनके पास तीन तलवारें व एक कट्टा था।