10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यात्रियों से भरी बस गिरी नदी में, नेपाल में 12 लोगों की मौत

Nepal Bus Accident: नेपाल में आज एक भीषण बस एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। इस हादसे में 12 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Feb 10, 2026

Bus accident in Nepal

Bus accident in Nepal (Photo - IANS)

रोड एक्सीडेंट्स (Road Accidents) के मामलों में इजाफा दुनियाभर के लिए चिंता का विषय है। आए दिन कहीं न कहीं रोड एक्सीडेंट्स के मामले देखने को मिलते हैं जिनमें कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं। इसी तरह का हादसा आज नेपाल (Nepal) में देखने को मिला। आज, मंगलवार, 10 फरवरी को नेपाल के रामेछाप (Ramechhap) जिले के माचानेतार (Machanetar) इलाके में यात्रियों से भरी एक बस सड़क से पलटकर तामाकोशी नदी (Tamakoshi River) में गिर गई, जिससे हाहाकार मचा गया।

12 लोगों की मौत

नेपाल में आज हुए इस बस एक्सीडेंट में 12 लोगों की मौत हो गई। पहले मृतकों की संख्या 5 बताई जा रही थी। बाद में यह आंकड़ा बढ़कर 10 हो गया और फिर बाद में पुष्टि हो गई कि इस हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है।

8 लोग घायल

इस बस एक्सीडेंट में 8 लोग घायल हो गए। घायलों में से 7 को काठमांडू (Kathmandu) के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार सातों घायलों को गंभीर चोट आई है।

किस वजह से हुआ एक्सीडेंट?

शुरुआती जांच से पता चला है कि बस ड्राइवर का अचानक से कंट्रोल खो गया और इसी वजह से बस सड़क से पलटकर नदी में गिर गई। बस काठमांडू से ओखलढुंगा के पोकली के लिए निकली थी और रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गई।