10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान में रिकॉर्डतोड़ बेरोजगारी, 21 साल में सबसे खराब हालात

Pakistan Unemployment: पाकिस्तान में बेरोजगारी की वजह से हालात खराब हो रहे हैं। देश में 21 साल में बेरोजगारी की दर सबसे ज़्यादा है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Feb 10, 2026

Record breaking unemployment in Pakistan

Record breaking unemployment in Pakistan (Photo - ANI)

पाकिस्तान (Pakistan) की खराब आर्थिक स्थिति किसी से भी छिपी नहीं है। देश में कंगाली छाई हुई है और महंगाई तो आसमान छू रही है। इतना ही नहीं, पाकिस्तान में बेरोजगारी भी काफी बढ़ गई है। हालांकि पाकिस्तान सरकार का दावा है कि उसने पिछले कुछ समय में देश में स्थिरता आई है, लेकिन वास्तविकता कुछ और ही है।

पाकिस्तान में रिकॉर्डतोड़ बेरोजगारी

पाकिस्तान में रिकॉर्डतोड़ बेरोजगारी पहुंच गई है। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार देश में हालात काफी असहज गंभीर हैं और बेरोज़गारी लगातार बढ़ रही है। लाखों पाकिस्तानियों की नौकरियाँ चली गई हैं।

21 साल में सबसे खराब हालात

बेरोजगारी के मामले में पाकिस्तान में हालात 21 साल में सबसे खराब हो गए हैं। 2025 के अंत तक पाकिस्तान में बेरोज़गारी बढ़कर 7.1% हो गई, जो 21 साल में सबसे ज़्यादा है।

अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा झटका

पाकिस्तान में बढ़ती बेरोजगारी अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा झटका है। लोगों को नौकरी ढूंढने में काफी मुश्किल हो रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों की नौकरी ढूंढने की अपीलें भरी पड़ी हैं।

पाकिस्तान को जागना होगा

वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट अजय बग्गा (Ajay Bagga) की चेतावनी दी है कि पाकिस्तान को अगले दस सालों में 3 करोड़ तक नौकरियाँ बनानी होंगी। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो पाकिस्तान में स्थिति बहुत ज़्यादा बिगड़ सकती है। ऐसे में पाकिस्तान के लिए जागना बहुत ज़रूरी है।

देश छोड़कर जाने के लिए मजबूर हो रहे युवा

पाकिस्तान में बिगड़ते हालात देखकर युवा देश छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं। पाकिस्तान में नौकरियों की कमी हो रही है, जिससे पढ़े-लिखे युवा नौकरियों के लिए दूसरे देशों में बस रहे हैं।