8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विदेश में पढ़ रहे भारतीयों पर जानलेवा हमला! रूस के कॉलेज हॉस्टल में खूनी खेल

रूस के संघीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक हमले में घायल चार लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Feb 08, 2026

Ufa knife attack, Indian students injured in Russia, Russia university stabbing, Ufa medical university attack,

रूस में भारतीय छात्रों पर हुआ हमला (Photo-IANS)

Ufa Knife Attack: रूस के उफा शहर में स्थित एक मेडिकल यूनिवर्सिटी में हुए चाकू हमले में चार भारतीय छात्रों समेत कम से कम छह लोग घायल हो गए हैं। इस घटना की पुष्टि रूस स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की। दूतावास ने बयान जारी करते हुए कहा कि उफा में एक दुर्भाग्यपूर्ण हमला हुआ है, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें चार भारतीय छात्र भी शामिल हैं।

क्या है पूरा मामला?

प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार को एक 15 वर्षीय किशोर ने रूस की स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी, उफा के परिसर में घुसकर हमला कर दिया। आरोपी ने यूनिवर्सिटी के छात्रावास में घुसकर छात्रों पर चाकू से हमला किया, जिससे छात्र अचानक हमले का शिकार हो गए।

पुलिस पर भी हमला

वहीं रूस के गृह मंत्रालय के अनुसार, आरोपी ने हिरासत के दौरान दो पुलिस अधिकारियों पर भी चाकू से हमला किया। गृह मंत्रालय की प्रवक्ता मेजर जनरल इरीना वोल्क ने कहा, “हिरासत का विरोध करते हुए आरोपी ने दो पुलिसकर्मियों को चाकू मारा और खुद को भी घायल कर लिया।”

घायलों की स्थिति

रूस के संघीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक हमले में घायल चार लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा, आरोपी किशोर को भी बच्चों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है; उसकी हालत भी गंभीर है।

भारतीय दूतावास की प्रतिक्रिया

भारतीय दूतावास ने कहा कि वह स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है और कजान स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी उफा रवाना हो चुके हैं ताकि घायल भारतीय छात्रों को सहायता दी जा सके।

हमलावर की कट्टरपंथी पृष्ठभूमि का दावा

रूसी मीडिया के मुताबिक, आरोपी एक प्रतिबंधित नियो-नाजी संगठन ‘NS/WP’ से जुड़ा बताया जा रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हमले के दौरान वह कट्टर राष्ट्रवादी और होलोकॉस्ट से जुड़े नारे लगा रहा था। हालांकि स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आतंकी एंगल व कट्टरपंथी नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।