
Ahmedabad. शहर में अमरीका से आई एक एनआरआइ महिला के सोने के आभूषण चोरी होने के मामले की गुत्थी को शहर क्राइम ब्रांच की टीम ने चंद घंटों में सुलझा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी हुए सभी सोने के गहनों को बरामद कर लिया। इस मामले में दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी की यह घटना 20 जनवरी की दोपहर 12 से एक बजे के दौरान त्रिमंदिर अडालज से शिवरंजनी बीआरटीएस स्टॉप के बीच हुई थी।
इसमें वाडज निर्णयनगर गरनाला रेलवे पटरी के पास रहने वाली रमीला परमार (28) और सरला गणावा (34) शामिल हैं। दोनों ही मूलरूप से दाहोद जिले की रहने वाली हैं।
अमरीका निवासी सर्यूबेन अपने परिवार के साथ दादा भगवान के सत्संग में भाग लेने गुजरात आई थीं। उनके पास पूर्वजों के विरासत स्वरूप मिले सोने के गहने थे, जिन्हें वे अपने पुत्र और पुत्रवधू के लिए नए गहने बनवाने हेतु एक जौहरी के पास ले जा रही थीं। अडालज त्रिमंदिर से शिवरंजनी बीआरटीएस बस स्टेशन तक बीआरटीएस बस में यात्रा के दौरान उनके गहनों की चोरी हो गई। इस संबंध में सैटेलाइट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया कि दोनों ही महिलाएं काफी शातिर हैं। यह बीआरटीएस, एएमटीएस बस में सफर करने वाली महिलाओं को निशाना बनाती थीं। चोरी के समय वे अपने साथ छोटे बच्चों को रखती थीं, ताकि किसी को उन पर शक न हो। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर आसानी से महिलाओं के पर्स से आभूषण व कीमती वस्तुएं चोरी कर लेती थीं। इनके पास से 20 ग्राम के पांच सोने के सिक्के, 2.5 ग्राम का एक सोने का सिक्का, 20 ग्राम की एक सोने की बंगड़ी, 15 ग्राम की रुद्राक्ष की सोने की माला सहित कुल 137.5 ग्राम सोना व सोने के आभूषण बरामद किए हैं। जिसकी कीमत 20 लाख रुपए से ज्यादा है।
Published on:
24 Jan 2026 10:26 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
