6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वडोदरा : चुनावी वर्ष में मनपा का बजट, कर दर बढ़ाए बिना 2455 करोड़ के विकास कार्यों का लक्ष्य

2026-27 का 7609.63 करोड़ का ड्राफ्ट बजट आयुक्त ने स्थायी समिति के अध्यक्ष को सौंपा वडोदरा. वडोदरा मनपा के चुनावी वर्ष में मनपा आयुक्त अरुण महेश बाबू ने मंगलवार को कर दर बढ़ाए बिना बजट 2455 करोड़ रुपए के विकास कार्य के लक्ष्य वाला बजट स्थायी समिति के अध्यक्ष डॉ. शीतल मिस्त्री को सौंपा। 2026-27 […]

less than 1 minute read
Google source verification

वडोदरा मनपा की स्थायी समिति के अध्यक्ष डॉ. शीतल मिस्त्री को ड्राफ्ट बजट सौंपते आयुक्त अरुण महेश बाबू।

2026-27 का 7609.63 करोड़ का ड्राफ्ट बजट आयुक्त ने स्थायी समिति के अध्यक्ष को सौंपा

वडोदरा. वडोदरा मनपा के चुनावी वर्ष में मनपा आयुक्त अरुण महेश बाबू ने मंगलवार को कर दर बढ़ाए बिना बजट 2455 करोड़ रुपए के विकास कार्य के लक्ष्य वाला बजट स्थायी समिति के अध्यक्ष डॉ. शीतल मिस्त्री को सौंपा। 2026-27 का ड्राफ्ट बजट 7609.63 करोड़ रुपए का है।
जानकारी के अनुसार, चुनावी वर्ष होने के कारण बजट में कर दर नहीं बढ़ाई गई है। बजट का लगभग 48 प्रतिशत हिस्सा वेतन खर्च में जाएगा। आयुक्त ने विशेष रूप से विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक वर्ष में 2455 करोड़ रुपए के कार्यों का लक्ष्य रखा है।

3 नए ऑडिटोरियम

नए क्षेत्रों के विकास के तहत मनपा सीमा में जुड़े नए इलाकों में प्राथमिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। सांस्कृतिक व खेल सुविधाओं के तहत समा, मांजलपुर और सेवासी में 3 नए ऑडिटोरियम बनाए जाएंगे। 350 करोड़ रुपए की लागत से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उन्नयन किया जाएगा।

मनपा का नया कार्यालय भवन

बजट के तहत 150 करोड़ रुपए की लागत से मनपा के नए कार्यालय भवन का प्रस्ताव किया गया है। एक्वेटिक पार्क और प्रत्येक जोन में नागरिक केंद्र बनाए जाएंगे।

200 करोड़ के ब्लू बॉन्ड जारी करने की योजना

वित्तीय नवाचार के तहत 200 करोड़ रुपए के ब्लू बॉन्ड जारी करने की योजना को बजट में शामिल किया गया है।

सुरक्षा व आपात सेवाएं

सुरक्षा व आपात सेवाओं के तहत शहर की बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए 6 नए फायर स्टेशन बनाने का प्रस्ताव किया गया है। कर्मचारियों के लिए अनुमानित खर्च 150 करोड़ रुपए से आवासीय भवन भी बनाए जाएंगे।