7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर में पैंथर और युवक आमने-सामने, दोनों में हुआ जबरदस्त संघर्ष, आगे जो हुआ जानकर उड़ जाएंगे होश

अलवर के नारायणपुर उपखंड की ग्राम पंचायत खरकड़ी कलां की ढाणी नया वाली में बकरियों के लिए पीपल काटने गए 48 वर्षीय युवक पर पैंथर ने हमला कर दिया। दोनों में लंबे समय तक संघर्ष हुआ और दोनों घायल हो गए। युवक को अलवर अस्पताल भेजा गया, जबकि घायल पैंथर की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Arvind Rao

Feb 07, 2026

Alwar News Man and Panther in Fierce Face-Off Both

अलवर में 'मौत' से भिड़ गया शख्स (फोटो- पत्रिका)

Rajasthan News: अलवर जिले के नारायणपुर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खरकड़ी कलां की ढाणी नया वाली में शनिवार सुबह एक 48 वर्षीय व्यक्ति पर पैंथर ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, व्यक्ति बकरियों के लिए पीपल का पेड़ काटने गया था, तभी अचानक झाड़ियों से निकले पैंथर ने उस पर झपट्टा मार दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, व्यक्ति और पैंथर के बीच काफी देर तक संघर्ष चलता रहा। आत्मरक्षा में व्यक्ति ने भी पैंथर पर वार किए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत अलवर के अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया।

इधर, घायल पैंथर की बाद में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से घायल युवक को उचित मुआवजा और सहायता देने की मांग की है। साथ ही वन विभाग से क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही पर निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा उपाय करने की भी अपील की है।