7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Alwar Tiger Marathon: अलवर में होगी मैराथन, जीतने वालों को मिलेगी 90,37,500 रुपए की राशि, सबसे बड़ा इनाम 6.78 लाख का चेक

Alwar Tiger Marathon Prize: अलवर में 8 फरवरी को होने जा रही इंटरनेशनल हॉफ मैराथन में देश-विदेश के धावक अपनी ताकत आजमाएंगे। अलवर टाइगर मैराथन 2026 में 8 देशों के 18 हजार से ज्यादा धावक हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में विजेताओं को कुल 90 लाख 37 हजार 500 रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Akshita Deora

Feb 07, 2026

Alwar Tiger Marathon

प्रेसवार्ता में मौजूद लोग (फोटो: पत्रिका)

International Half Marathon 2026: अलवर टाइगर मैराथन (इंटरनेशनल हॉफ मैराथन)-2026 का आयोजन 8 फरवरी को होगा। इसमें 8 देशों के 18 हजार से अधिक धावक भाग लेंगे। केन्या, नीदरलैंड व साउथ अफ्रीका सहित कई देशों के खिलाड़ी अलवर पहुंच चुके हैं। इस मैराथन का सबसे बड़ा पुरस्कार 7500 डॉलर रहेगा। जीतने वाले को 6 लाख 78 हजार रुपए का चेक मिलेगा। मैराथन कुल 8 कैटेगरी में होगी। सभी कैटेगरी में अलग-अलग पुरस्कार राशि है। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे और विशेष अतिथि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी होंगी।

मूसी महारानी की छतरी पर आयोजित एक प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी एलएन गुप्ता ने बताया कि इसमें 30 से अधिक विदेशी धावक भी दौड़ेंगे। पहले साल वाली मैराथन में 9 हजार धावक आए थे। 21 किलोमीटर की मैराथन में चार कैटेगरी होंगी। इंटरनेशनल एलीट मेल, 21 किलोमीटर फॉर्स व 21 किलोमीटर ओपन दौड़ होगी। 10 किलोमीटर में दो कैटेगरी हैं। 5 किलोमीटर की मैराथन में सब दौड़ सकेंगे। 2 किलोमीटर में पैरा खिलाड़ी रहेंगे। कुल 8 कैटेगरी में खिलाड़ी भाग लेंगे।

58 टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर भी मौजूद रहेंगे

वी-शक्ति ट्रस्ट की संयोजक प्रज्ञा यादव ने कहा कि सुरक्षित जंगल व वन्यजीव संरक्षण के मकसद से अलवर टाइगर मैराथन का आयोजन हो रहा है। सरिस्का टाइगर रिजर्व के इतिहास में पहली बार देश के 58 टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर अलवर में होने वाले सम्मेलन में आएंगे। ये सभी अधिकारी 8 फरवरी को टाइगर मैराथन में भी भाग लेंगे। मैराथन के सह संयोजक अरुण जैन ने बताया कि इससे हजारों लोग जुड़ चुके हैं।

  • मैराथन रूट पर हर 600 मीटर की दूरी पर शहर के व्यापारी वर्ग और विभिन्न संस्थाओं को कुल 40 प्वाइंट दिए गए हैं, जहां से वे धावकों का उत्साहवर्धन कर सकेंगे।
  • 8 फरवरी को सुबह 5 बजे से पहले ही धावक दौड़ के लिए पहुंचना शुरू हो जाएंगे। प्रवेश प्वाइंट बाल भारती स्कूल की ओर रखा गया है। वहां एक अलग मंच पर म्यूजिक सिस्टम लगाया जाएगा, जहां देशभक्ति गीतों और मोटिवेशनल गीतों से सभी धावकों का वार्म-अप कराया जाएगा।
  • विभिन्न श्रेणियां में विजेताओं को 90 लाख 37 हजार 500 की पुरस्कार राशि का वितरण किया जाएगा।