3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Panchang: आज का पंचांग 4 फरवरी 2026: चौघड़िया से लेकर राहुकाल तक, जानिए पूरा दिन कैसा रहेगा

आज का पंचांग 4 फरवरी 2026, बुधवार। जानिए तिथि, नक्षत्र, योग, करण, चौघड़िया, राहुकाल, दिशा शूल, चंद्र राशि, जन्म नामाक्षर, विशेष योग, व्रत एवं शुभ-अशुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी।

2 min read
Google source verification
Aaj Ka Panchang 4 Feb 2026

Aaj Ka Panchang 4 Feb 2026

Aaj Ka Panchang 4 Feb 2026: आज का पंचांग, बुधवार, 4 फरवरी 2026 : आपके लिए पूरा ज्योतिषीय मार्गदर्शन लेकर आया है। इसमें आपको विक्रम संवत 2082, फाल्गुन कृष्ण पक्ष, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, अतिगण्ड योग, चौघड़िया, राहुकाल, दिशा शूल, खास योग, और आज जन्मे बच्चों की राशि व नाम के अक्षर जैसी अहम बातें मिलेंगी। सुबह से लेकर रात तक कौन सा समय आपके लिए शुभ है, कौन सा नहीं, ये सब जानकर आप अपने रोज़मर्रा के, धार्मिक या बिज़नेस काम अच्छे से प्लान कर सकते हैं।

आज का पंचांग बुधवार, 4 फरवरी, 2026

क्रमविवरण का प्रकारजानकारी
1विक्रम संवत्2082
2संवत्सर नामसिद्धार्थ
3शक संवत्1947
4हिजरी सन्1447
5मुस्लिम मास (मु. मास)15 सावान
6अयनउत्तरायण
7ऋतुशिशिर ऋतु
8मासफाल्गुन
9पक्षकृष्ण

आज का चौघड़िया

आज लाभ व अमृत के चौघड़िये क्रमशः सूर्योदय से 9.58 तक रहेंगे. शुभ का चौघड़िया 11.19 से 12.41 तक रहेगा. चर का चौघड़िया 3.24 से 4.45 तक रहेगा तथा लाभ का चौघड़िया 4.45 से सूर्यास्त तक रहेगा. इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

दिशा शूल - आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

उपाय -यदि उत्तर दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व गणेश जी का ध्यान करें, उन्हें लड्डुओं का प्रसाद चढ़ाकर सबको बांटें और स्वयं भी सेवन करके शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारंभ करें।

आज का राहु काल

(मध्यमान से) दिन 12.00 से 1.30 तक

उपाय - राहु काल में शुभ कार्यों का प्रारंभ नहीं करना चाहिए। यदि कार्य को टाला जाना संभव ना हो तो सुपारी, पान या इलायची आदि का सेवन करके ही कार्य प्रारंभ करें। इससे राहुकाल का दुष्प्रभाव कम होगा।

तिथि – तृतिया तिथि रात्रि 12.10 तक होगी तदुपरान्त चतुर्थी तिथि होगी ।

नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 10.13 तक होगा तदुपरान्त नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी होगा ।

योग – अतिगंड योग अंतरात्रि 1.04 तक रहेगा तदुपरान्त सुकर्मा योग रहेगा ।

करण – वणिज करण दिन 12.25 तक रहेगा तदुपरान्त विष्टि करण रहेगा।

विशिष्ट योग

राजयोग रात्रि 10-13 तक,-

व्रत / दिवस विशेष – भद्रा दिन 12-25 से रात्रि 12-10 तक, विश्व कैंसर दिवस, (विवाह मुहर्त्त उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में),

चन्द्रमा – आज अंतरात्रि 4.20 तक सिंह राशि में होगा तदुपरान्त कन्या राशि में प्रवेश होगा ।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन

हर्षल मार्गी 8-05 पर,

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज अंतरात्रि 4.20 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि सिंह होगी तदुपरान्त कन्या राशि होगी ।
आज रात्रि 10.13 तक जन्म लेने वाले बच्चों का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र होगा तदुपरान्त उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र होगा ।
आज जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर टा, टी, टू, टे, टो पर रखे जा सकते हैं।

सिंह राशि के स्वामी सूर्य है। इस राशि के बच्चे निडर, साहसी, दयालु, ऐश्वर्यशाली, शत्रुहन्ता होते हैं. ये अग्नि तत्व की राशि हैं, जिससे इनको गुस्सा जल्दी आ जाता हैं परंतु नर्म भी जल्दी हो जाते हैं। ये पराक्रमी व बुद्धिमान, उधमी, कर्मठ, निड़र, स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं और बड़े काम से घबराते नहीं हैं। इनमें नैसर्गिक नेतृत्त्व क्षमता होती है. इस राशि में जन्म लेने वाला जातक सुंदर-पुष्ट शरीर वाला, चौड़ा मस्तक, सुगठित, आकर्षक एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व वाला होता हैं।

कन्या राशि का स्वामी बुध होता हैं। ये लोग अकाउंटेंट, बैंकिंग, ट्रेडिंग, अध्यापन और ज्योतिष का काम करना पसंद करते हैं और अच्छे लेखक भी होते हैं। इनकी वाणी व वाक् शक्ति में कुशलता होती हैं। ये कोमल स्वभाव के होते हैं। संगीत, कला-साहित्य, प्रियभाषी, अध्यापन, लेखन, क्रय-विक्रय में कुशल होते हैं।