10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh News: पैतृक गांव पहुंचा वीर सैनिक का शव, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

जिले के तरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत बहलोलपुर बरेहता गांव निवासी 23 पैरा स्पेशल फोर्स के जवान प्रशांत सिंह (45) का दो दिन पूर्व जम्मू में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। जवान की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार की शाम विशेष टीम द्वारा उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव […]

less than 1 minute read
Google source verification
Azamgarh news

Azamgarh news, Pic- patrika

जिले के तरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत बहलोलपुर बरेहता गांव निवासी 23 पैरा स्पेशल फोर्स के जवान प्रशांत सिंह (45) का दो दिन पूर्व जम्मू में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। जवान की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार की शाम विशेष टीम द्वारा उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया गया।


गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग उमड़ पड़े। हर आंख नम थी और लोग अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए सैदपुर, गाजीपुर स्थित गंगा नदी के तट पर ले जाया गया।


वहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान फोर्स के साथी जवानों ने प्रशांत सिंह को शोक सलामी दी। सैन्य परंपराओं के अनुसार दी गई सलामी के समय मौजूद हर व्यक्ति भावुक हो उठा। लोगों ने देश के लिए सेवा करते हुए अपने प्राण गंवाने वाले जवान को नमन किया।

अचानक बिगड़ी तबियत


बताया गया कि प्रशांत सिंह 23 पैरा स्पेशल फोर्स में तैनात थे और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग जम्मू में थी। ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जवान के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों और परिजनों ने बताया कि प्रशांत सिंह बेहद मिलनसार और अनुशासित स्वभाव के थे। उनकी देशभक्ति और सेवा भावना को लोग हमेशा याद रखेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।