12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां मैं नए घर में नहाने जा रहा… कहकर छात्र ने कमरे में उठा लिया ये खौफनाक कदम, देखकर बेसुध हुए परिजन

Suicide Case: बालोद जिले के ग्राम सांकरी में 14 साल के नाबालिग छात्र लूमन कुमार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह पता नहीं चली है।

less than 1 minute read
Google source verification
फांसी की सांकेतिक तस्वीर

फांसी की सांकेतिक तस्वीर

Suicide Case: बालोद जिले के ग्राम सांकरी में 14 साल के नाबालिग छात्र लूमन कुमार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह पता नहीं चली है। गुंडरदेही पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार सुबह की है। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि लूमन साहू अपनी मां व बहन के साथ घर में रहता था। उनके पिता हैदराबाद में ट्रक चलाते हैं। घटना के दिन सुबह उसने अपनी मां से कहा कि वह नए घर में नहाने जा रहा है। नए घर का दरवाजा बंद कर कमरे में फांसी लगा ली।

घर नहीं लौटा तो देखा फांसी पर लटका था

लूमन की मां के मुताबिकबेटा सुबह 8 बजे नहाने गया था, आधे घंटे बाद नहीं लौटा तो अपने ससुर को देखने भेजा। मौके पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज नहीं आई तो फिर लूमन की मां व पड़ोसी के साथ पड़ोसी के घर की छत से नए घर में प्रवेश किया तो देखा कमरे में फांसी में लटका था।

पैरी शिशु मंदिर में कक्षा आठवीं में पढ़ता था

लूमन ग्राम पैरी स्थित सरस्वती शिशुमंदिर में कक्षा आठवीं का छात्र था। पुलिस ने परिजनों से प्रारंभिक स्तर पर चर्चा की है। अभी ठीक से पूछताछ नहीं की है। परिजनों के अलावा स्कूल के प्राधानाचार्य से भी पूछताछ कर सकती है।

सांकरी में नाबालिग लडक़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद ही कुछ कह पाएंगे। - नवीन बोरकर, थाना प्रभारी गुंडरदेही