AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Three-tier Panchayat elections आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए जिला पंचायत सदस्यों, जनपद अध्यक्ष व सरपंचों के लिए शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आरक्षण तय किया गया। कार्यवाही लॉटरी सिस्टम से की गई।
जिला पंचायत सदस्य की कुल 14 सीटों में से 9 सीट को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। अब जिला पंचायत की कमान महिलाओं के हाथों में ही रहेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए शनिवार को रायपुर से आरक्षण तय होगा। अब जिला पंचायत अध्यक्ष के सीट के आरक्षण पर सबकी नजर है।
यह भी पढ़ें :
क्षेत्र क्रमांक -आरक्षण
1- अनुसूचित जाति महिला
2- अनारक्षित महिला
3- अनारक्षित महिला
4- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
5 -अनारक्षित मुक्त
6- अनुसूचित जनजाति महिला
7- अनुसूचित जनजाति महिला
8- अनुसूचित जनजाति मुक्त
9- अनारक्षित महिला
10- अनारक्षित मुक्त
11- अनुसूचित जनजाति महिला
12- अनुसूचित जनजाति मुक्त
13- अनारक्षित महिला
14- अनारक्षित मुक्त
बालोद जिला पंचायत की बात करें तो आरक्षण के बाद जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 के लगातार दो बार के जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर व जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 के लगातार दो बार के जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे भी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इसके अलावा जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी व केदार देवांगन तथा नितेश मोंटी यादव भी दोबारा जिला पंचायत सदस्य का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।
यह भी पढ़ें :
आरक्षण तय होने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि सिर्फ पुरुष सदस्य अपने सीट से दोबारा चुनाव नहीं लड़ सकते। लेकिन महिला जिला पंचायत सदस्य अध्यक्ष दोबारा चुनाव लड़ सकती है।
जिले के पास जनपदों के अंतर्गत 101 जनपद पंचायत सदस्यों के आरक्षण की कार्यवाही गुरुवार को कर ली गई थी। जनपद अध्यक्षों का आरक्षण शुक्रवार को किया गया। बालोद जनपद पंचायत में अध्यक्ष सीट अनुसूचित जनजाति महिला, गुरुर जनपद पंचायत में अनारक्षित महिला, गुंडरदेही जनपद पंचायत में अनारक्षित मुक्त, डौंडीलोहारा जनपद पंचायत में अनारक्षित महिला एवं डौंडी जनपद पंचायत में अनुसूचित जनजाति मुक्त के लिए सीट आरक्षित की गई है।
गुरुवार को जिले की 437 ग्राम पंचायत के अंतर्गत 6291 सरपंचों का गुरुवार को आरक्षण किया गया। जिला पंचायत में देर शाम तक सरपंचो की पूरी आरक्षण की जानकारी नहीं मिल पाई थी। आखिर किस ग्राम पंचायत में सरपंच के लिए आरक्षण क्या है। अब शनिवार को स्पष्ट हो पाएगा। इर दौरान जिला उप निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत कौशिक, पंचायत उपसंचालक आकाश सोनी उपस्थित थे।
बालोद जनपद अंतर्गत कुल 60 ग्राम पंचायत हैं, जिसमें से 30 ग्राम पंचायत में महिलाओं के लिए सरपंच पद की सीट आरक्षित की गई है। इसमें ग्राम पंचायत साकरा (ज) में अजजा महिला, जगन्नाथपुर में अजजा महिला, कोहंगाटोला में अजजा महिला, जुगेरा अजजा महिला, भोथली, टेकापार, नेवारीकला भोइनापार, तमोरा, बोड़की चिरईगोड़ी, चरवाही, पर्रेगुड़ा, कन्नेवाड़ा, अंगारी, परसोदा, बेलमांड व ओरमा में अनराक्षित महिला, वही पोंडी, नर्रा, बरही, अमोरा में ओबीसी महिला एवं बोरी में अजजा महिला शामिल है।
गुरुर जनपद क्षेत्र के अंतर्गत 77 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद का आरक्षण किया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जाति वर्ग महिला के लिए ग्राम पंचायत बोहारा, कुम्हारखान, दरगहन आरक्षण दिया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग मुक्त में ग्राम पंचायत हसदा, कंवर को प्रदान किया गया है।
अनुसुचित जनजाति वर्ग में महिलाओं के लिए ग्राम पंचायत देवकोट, घोघोपुरी, मोहारा, भेजामैदानी, दर्रा, फागुनदाह, अकलवारा, नारागांव को आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जनजाति वर्ग मुक्त में ग्राम पंचायत उसरवारा, पेवरो, कपरमेटा, सनौद, परसुली, सुर्रा, चंदनबिरही, डढ़ारी को आरक्षित किया गया है।
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला आरक्षण में ग्राम पंचायत रमतरा, बागतराई, ठेकवाडीह, तार्री, बड़भूम, पोड, धोबनपुरी, बोरिदकला, टेगना बरपारा को आरक्षण प्रदान किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त में ग्राम पंचायत धनेली, पेरपार, सरबदा, अरकार, कन्हारपुरी, डांडेसरा, धानापुरी, आनंदपुर को आरक्षण प्रदान किया गया है।
अनारक्षित वर्ग महिला आरक्षण ग्राम पंचायत सोनईडोंगरी, ओझागहन, सोहपुर, बोरतरा, गंगोरीपार, कोसागोंदी, मुडग़हन, भोथली, मिर्रीटोला, बगदई, जेवरतला, बोडऱा, मोखा, कोचवाही, पिकरीपार, कोलिहामार, दुपचेरा, धनोरा, डोटोपार, अर्जुनी को आरक्षित किया गया है। अनारक्षित मुक्त में ग्राम भिरई, पेंडरवानी, हितेकसा, भुलनडबरी, भरदा, छेडिय़ा, चिटौद, कनेरी, बासीन, अरमरीकला, खुंदनी, बोहारडीह, सोरर, खर्रा, बालोदगहन, भानपुरी, सांगली, कुलिया, कर्रेझर शामिल है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
10 Jan 2025 11:45 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।