
जिलाध्यक्ष को शुक्रवार को भेजे हार के कारणों की समीक्षा पत्र में उन्होंने इन नेताओं का नाम भी लिखा है। यह पत्र शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
अंता उपचुनाव : जिलाध्यक्ष को लिखा पत्र, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
बारां. गत नवम्बर में अन्ता विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन ने अपनी हार का ठीकरा पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के सिर फोड़ा है। जिलाध्यक्ष को शुक्रवार को भेजे हार के कारणों की समीक्षा पत्र में उन्होंने इन नेताओं का नाम भी लिखा है। यह पत्र शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश ङ्क्षसह सिकरवार ने वॉट््सअप पर पत्र मिलने की बात कहते हुए कहा कि इसे प्रदेश संगठन को भेजा जाएगा। वहीं मोरपाल सुमन इस मामले में बोलने से बचते रहे। फिर उन्होंने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पत्र के अनुसार सुमन ने हार का कारण देरी से टिकट मिलना और पार्टी के प्रमुख नेताओं के भितरघात को बताया। उन्होंने पत्र में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के करीबी मनोज शर्मा, पूर्व विधायक हेमराज मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष नंदलाल सुमन, आनंद गर्ग, अंता प्रधान प्रखर कौशल, उप प्रधान धर्मेन्द्र यादव, नगरपालिका चेयरमैन रामेश्वर खंडेलवाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश धाकड़, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मीणा पर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से विरोध में काम करने का आरोप लगाया।
सुमन ने कहा कि अन्ता से टिकिट के दावेदारों ने भी पार्टी को हराने का काम किया। वहीं इलेक्शन कमीशन के ऑब्जर्वर ने न्यायसंगत कार्य नहीं किया। चुनाव में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी ने संसाधनों का दुरुपयोग किया, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। सुमन ने इस पत्र की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष को भी प्रेषित की है।
Published on:
30 Jan 2026 11:13 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
