12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Budget: धोरीमन्ना को नया कोर्ट, बाड़मेर बनेगा इंडस्ट्रियल हब; युवाओं को रोजगार और विकास के कई बड़े एलान

Rajasthan Budget: राजस्थान बजट 2026-27 में बाड़मेर को सड़क, पेयजल, ऊर्जा, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और विरासत संरक्षण से जुड़ी कई सौगातें मिलीं। मोहनगढ़ लिफ्ट परियोजना, नई सड़कें, लॉजिस्टिक पार्क पहुंच मार्ग, जीएसएस स्थापना व धोरीमन्ना में न्यायालय की घोषणा प्रमुख रही। थार सांस्कृतिक सर्किट से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

6 min read
Google source verification
Rajasthan Budget 2026

Rajasthan Budget 2026 (Photo-AI)

Rajasthan Budget 2026: राज्य बजट में इस बार बाड़मेर जिले को बहुआयामी सौगातें मिली हैं। सड़क, पेयजल, ऊर्जा, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, न्यायिक ढांचे और सांस्कृतिक विरासत जैसे लगभग हर प्रमुख क्षेत्र में घोषणाएं कर जिले को संतुलित विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है।

मरुस्थलीय बाड़मेर के लिए पानी जीवन रेखा है। बजट में बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा के 851 गांवों में पेयजल उपलब्धता सुधार के लिए मोहनगढ़ स्थित बाड़मेर लिफ्ट पेयजल परियोजना हेडवर्क्स के सुदृढ़ीकरण के लिए 50 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा गर्मी के दौरान पेयजल प्रबंधन के लिए प्रत्येक जिला कलेक्टर को एक करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है।

साथ ही नर्मदा नहर परियोजना (सांचौर) के तहत जल संचयन एवं भंडारण क्षमता बढ़ाने के अध्ययन और रिजर्वायर विकसित करने के लिए जालौर-बाड़मेर के लिए 2 करोड़ रुपए की डीपीआर घोषणा भी भविष्य की जल सुरक्षा की दिशा में अहम कदम है।

ऊर्जा और औद्योगिक विकास

132 केवी जीएसएस भिंयाड़ (शिव) की स्थापना से विद्युत आपूर्ति मजबूत होगी। धरमपुरा और बाड़मेर में लॉजिस्टिक पार्क के पहुंच मार्ग विकास के लिए 400 करोड़ रुपए का प्रस्ताव औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने वाला बड़ा कदम है। यह घोषणा बाड़मेर को पश्चिमी राजस्थान के औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने की दिशा में निर्णायक साबित हो सकती है।

शिक्षा, कौशल और रोजगार

बाड़मेर, रामसर और गुड़ामालानी आईटीआई में विंड प्लांट टेक्निकल ट्रेड शुरू होंगे। सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) कार्यालय सेड़वा में खुलेगा। जीरे की फसल के चार हेक्टेयर विस्तार पर अनुदान से किसानों को प्रोत्साहन मिलेगा। विंड एनर्जी सेक्टर में कौशल विकास से स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। खासकर जब जिले में पवन ऊर्जा परियोजनाएं तेजी से बढ़ रही हैं।

स्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्र

  • मानसिक रोगों की पहचान, उपचार और पुनर्वास के लिए मेंटल हेल्थ केयर सेल की स्थापना।
  • चौहटन ब्लॉक आयुर्वेद चिकित्सालय क्रमोन्नत।
  • बामडला और सेड़वा में पशु चिकित्सालय क्रमोन्नत।

प्रशासनिक और न्यायिक सुदृढ़ीकरण

  • नवीन पुलिस चौकी, मांगता, गुड़ामालानी और रामदेरिया।
  • बाड़मेर जिला कारागृह में आधुनिक मुलाकात कक्ष निर्माण।
  • वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय धोरीमन्ना में स्थापना।
  • गुड़ामालानी में डाक बंगले का निर्माण।

संस्कृति और विरासत

  • चार मंदिरों के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए 18 करोड़ रुपए, जिसमें किराडू मंदिर समूह शामिल।
  • थार सांस्कृतिक सर्किल का गठन कर जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर और जालौर को शामिल किया जाएगा।
  • यह पहल पर्यटन और मरुस्थलीय सांस्कृतिक पहचान को नई पहचान दे सकती है।

सड़क विकास सहित कई घोषणाएं

राज्य सरकार की ओर से प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट में धोरीमन्ना क्षेत्र को महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं। विकसित राजस्थान-2047 के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सरकार ने न्याय, आधारभूत ढांचे, जल संसाधन, कौशल विकास और औद्योगिक क्षेत्र में कई घोषणाएं की हैं, जिनका सीधा लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा।

सबसे बड़ी घोषणा

धोरीमन्ना में वरिष्ठ सिविल एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय की स्थापना को लेकर की गई है। लंबे समय से क्षेत्र में उच्च स्तरीय न्यायालय की मांग उठ रही थी। नए न्यायालय के शुरू होने से आमजन को न्याय के लिए दूरदराज के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही मामलों का त्वरित निस्तारण हो सकेगा। इसे धोरीमन्ना क्षेत्र के लिए बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि माना जा रहा है।

सार्वजनिक निर्माण विभाग के अंतर्गत क्षेत्र में सड़क विकास को भी प्राथमिकता दी गई है। उड़ासर से तहसील मुख्यालय तक करीब 25 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए लगभग 20 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, आवागमन सुगम होगा और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। इसके साथ ही गुड़ामालानी मुख्यालय पर 5 करोड़ की लागत से डाक बंगले का निर्माण भी कराया जाएगा।

नई पुलिस चौकी की घोषणा

  • पुलिस विभाग के तहत मांगता में नई पुलिस चौकी की घोषणा की गई है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और अपराध नियंत्रण में सहायता मिलेगी। जल संसाधन विभाग के अंतर्गत नर्मदा नहर परियोजना से जुड़े क्षेत्रों में अतिरिक्त जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए मानसून अवधि में जल संग्रहण एवं भंडारण क्षमता बढ़ाने की संभावनाओं के अध्ययन हेतु डीपीआर तैयार की जाएगी।
  • इससे गुड़ामालानी सहित आसपास के क्षेत्रों में सिंचाई और पेयजल की स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है, जिसका लाभ धोरीमन्ना क्षेत्र को भी मिलेगा।
  • कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग की ओर से आईटीआई गुड़ामालानी में “विंड प्लांट टेक्नीशियन” की नई ट्रेड शुरू करने की घोषणा की गई है। इससे युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
  • इसके अलावा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की ओर से बाड़मेर जिले के औद्योगिक क्षेत्रों और लॉजिस्टिक पार्क के पहुंच मार्गों के विकास के लिए धर्मपुरा मेहलू में लगभग 100 करोड़ रुपए की घोषणा की गई है, जिससे पूरे जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
  • कुल मिलाकर इस बजट में धोरीमन्ना को न्यायालय की बड़ी सौगात के साथ सड़क और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने वाली घोषणाएं मिली हैं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने इसे विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

हाशिए से निकाल पर्यटन सर्किट में शामिल हुआ बाड़मेर

पर्यटन-कला और संस्कृति को लेकर बाड़मेर हाशिए पर है। लेकिन बजट 2026 ने 2047 तक की उम्मीदों में बाड़मेर को भी अब एक सपना दिखाया है। थार सांस्कृतिक सर्किट में जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर और जालोर सहित पश्चिमी राजस्थान को शामिल किया है।

बॉर्डर टूरिज्म के जरिए उम्मीदें अब पंख लगा सकती है। 851 गांवों के लिए इंदिरा गांधी लिफ्ट कैनाल का पानी भी बड़ी सौगात होगा। नए जिले बालोतरा के विकास को ज्यादा मिला है और बाड़मेर के शिव, बायतु को कम। कई बड़ी सौगातों के लिए अभी भी इंतजार करना होगा।

बाड़मेर जिले में अब शिव, बाड़मेर,चौहटन और बायतु का आधा हिस्सा बाड़मेर जिले में है। बड़ी सौगात में थार सांस्कृतिक सांस्कृतिक सर्किट अब बाड़मेर को पर्यटन मानचित्र पर लाने की उम्मीद जगाएगा। जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा के 851 गांवों में पयेजल परियोजना मोहनगढ़ हेडवर्क्स के सुदृढ़ीकरण का कार्य पानी की समस्या के समाधान में मील का पत्थर बनेगी।

ऑक्सीजोन का प्रस्ताव

  • प्रदेश में 16 ऑक्सीजोन बनने की सरकार की स्वीकृति में अब बाड़मेर और बालोतरा दोनों जिलों के ऑक्सीजोन के प्रस्ताव भी आने वाले समय में फलीभूत होने की उम्मीद जगाते हैं। टीस बाड़मेर के लिए इस बार वॉर म्यूयिजम में झुंझुनूं को शामिल कर लिया गया है। लेकिन 1971 के ऐतिहासिक युद्ध की रणभूमि बाड़मेर अभी भी वंचित है।
  • पादरू में महाविद्यालय, बालोतरा शहर में पेयजल आपूर्ति को सुचारू करने जैसी सौगातें बालोतरा के विकास को पंख लगाएगी। बालोतरा को इस बात की रहेगी कि दिल्ली मुंबई इण्डस्ट्री कॉरिडोर में पाली और जोधपुर जिले शामिल हैं। लेकिन बालोतरा को नहीं जोड़ने से 3600 करोड़ की बड़ी योजना से बालोतरा हाशिए पर है।
  • इसी तरह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बालोतरा से कच्छ के रण तक रसायनिक पानी निस्तारण के लिए योजना बनाने की बात कही थी। लेकिन यह महत्ती योजना भी इस बजट में शामिल नहीं हो पाई है। पशुपालन समृद्धि की योजनाओं में भारत प्रसिद्ध तिलवाड़ा मेले के लिए विशेष बजट की मांग भी अधूरी है।
  • राजनीतिक गलियारों में यह बजट कांग्रेस-भाजपा दोनों दलों के लिए पूर्व की तरह ही प्रतिक्रियाओं में रहा है। कांग्रेस आलोचना कर रही है और भाजपा इसको सराह रही है, लेकिन बाड़मेर जिले में दो निर्दलीय विधायकों का पेच है।
  • शिव के लिए बजट में खास कुछ नजर नहीं आ रहा है। विंड टेक्निट ट्रेड के लिए भी बाड़मेर, रामसर, गुड़ामालानी और बाड़मेर का जिक्र है। इसी तरह बायतु के लिए भी बजट में कुछ खास नहीं होना चर्चा में है।

गुड़ामालानी जल भंडारण व रिजर्वायर हेतु डीपीआर क्षेत्र घोषित

राज्य सरकार द्वारा बुधवार को जारी वित्तीय बजट वर्ष बजट गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र के लिए विशेष सौगात लेकर आया। जारी बजट में राज्य मंत्री केके विश्नोई की अनुशंसा पर गुड़ामालानी को विशेष सौगात देते हुए विधानसभा क्षेत्र के धोरीमना में सिविल न्यायालय, धरमपुरा मेहलू ग्राम में औद्योगिक क्षेत्र विकास एवं लाजिस्टिक्स पार्क व सड़कों के लिए 100 करोड़ के विशेष बजट एवं उड़ासर से नोखड़ा तक सड़क के लिए 25 करोड़, मांगता में नवीन पुलिस चौकी, गुड़ामालानी में नवीन डाक बंगला भवन के लिए 5 करोड़ के बजट व आईटीआई में पवन संयंत्र तकनीकी कोर्च शुरू करने की घोषणा करने के साथ-साथ गुड़ामालानी मानसून अवधि में जल संचयन भंडारण एव उपयोग रिजर्वायर विकसित करने हेतु विशेष डीपीआर से लाभान्वित करने की घोषणाएं की गई। बजट में गुड़ामालानी को विशेष सौगात देने पर राज्य मंत्री विश्नोई ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

सड़क और कनेक्टिविटी

  • भाचभर-गडरारोड ब्लॉक सेक्शन में किमी 906/01 पर समपार संख्या 338पी पर अंडरब्रिज निर्माण के लिए 8 करोड़ रुपए।
  • चौहटन मुख्यालय से ईशरोल तक 12 किमी सड़क के लिए 12 करोड़ रुपए।
  • उड़ासर से नोखड़ा (वाया गोलिया, जेतमाल, मीठीबेरी) सड़क के लिए 20 करोड़ रुपए।
  • एसएच-68 से हरचंद की प्याऊ तथा एनएच-68 से बाइपास (5.1 किमी) के लिए 11 करोड़ रुपए।
  • बलदेव नगर से पानी की पीली टंकी तक सड़क के लिए 3.50 करोड़ रुपए।

प्रति व्यक्ति आय बढ़ने का अनुमान

राज्य की अर्थव्यवस्था को 2025-26 के अंत तक 21.52 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने और प्रति व्यक्ति आय को 2.02 लाख रुपए तक बढ़ाने का अनुमान है। नल के पानी के लिए 6800 करोड़ रुपए का निवेश और सौर पार्कों के लिए 3000 करोड़ रुपए शामिल है। जो बुनियादी ढांचें एवं सतत विकास पर एवं युवा स्वरोजगार पर प्रभाव डालते हैं।
-नवीन कुमार, लेखाकार, जिला स्वास्थ्य समिति, कर सलाहकार

थार पर्यटन सर्किट बहुत बड़ी सौगात है। बॉर्डर टूरिज्म से रोजगार के द्वार खुलेंगे। गुजरात से आने वाला पर्यटक अब जैसलमेर जाने से पहले बाड़मेर में बॉर्डर देखेगा। यह बाड़मेर के गांवों को वाइब्रेंट विलेज बनाने का धरातल होगा। विंड प्लांट टेक्रिक ट्रेड से युवाओं को विंड एनर्जी में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
-मूल सिंह राजपुरोहित, जिला कोषाध्यक्ष भाजपा

साइबर क्राइम पर रोक के लिए राजस्थान का बजट में विशेष ध्यान दिया गया है। यह 2047 की एक बेहतर सोच है। आम आदमी इसका शिकार हो रहा है। साइबर थाने और पुलिस की भूमिका इससे मजबूत होगी। बजट में होनहार विद्यार्थियों के लिए ई-वाऊचर के जरिए लैपटॉप देना भी बेहतर निर्णय है।
-ललित खत्री, शॉफ्टवेयर इंजीनियर

गुड़ामालानी में वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय खुलना सौगात है। नए जिले बालोतरा में अधिवक्ताओं और फरीकों के लिए यह सुविधाजनक होगा। त्वरित और सुगम न्याय के लिए यह फैसला बेहतर है।
-सुरेश पूनड़, अधिवक्ता

अर्थव्यवस्था को लेकर 2047 तक का टारगेट लेना और देश के लक्ष्य के अनुरूप ही राज्य का बजट पेश किया गया है। राज्य का बजट संतुलित है। बाड़मेर जिले के लिए सड़कें, ऊर्जा के क्षेत्र में नए जीएसएस और पशुधन विकास के लिए हुई घोषणाएं बेहतर है।
-दिनेश कुमार, कांट्रेक्टर

युवा नौकरी देने वाले होंगे, इस सोच से युवाओं को रोजगार के लिए अनुदान दिया जाएगा। साथ ही स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे युवाओं के लिए रोजगार का सृजन होगा। बजट में युवाओं को अवसर देने का प्रयास हुआ है।
-डॉ. गुरदीप चारण

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग